महिलाओं को गंदे इशारे करता था, चप्पलों से हुई पिटाई

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र के छतरपुर में एक बुजुर्ग को महिला के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने साहस दिखाया और इस बुजुर्ग व्यक्ति की चप्पलों से जमकर पिटाई की। लगभग 65 साल के बाबूलाल साहू नाम के इस व्यक्ति को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सोमवार दोपहर की है। 

कोर्ट में दलाली करता है बाबूलाल...
बाबू लाल नाम का ये व्यक्ति कोर्ट में दलाली का काम करता है। इस सिलसिले में उसके पास एक महिला आती रहती थी। कई दिनों से ये संकेतों और इशारों में उस महिला के साथ अभद्र व्यवहार करता था। सोमवार को जब इसने फिर कुछ हरकत शुरू की तो पहले से ही गुस्साई महिला ने इसे बीच सड़क पर जमकर पीटा। कुछ स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई करते हुए फोटो भी ले ली। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस बाबूलाल साहू को पकड़कर कोतवाली थाना ले गई। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!