भोपाल में सांची दूध के कर्मचारी हड़ताल पर, कल नहीं आएगी सप्लाई

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज स्थित दुग्ध संघ के कर्मचारी आज सोमवार को काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताल के चलते दुग्ध संघ कर्मचारियों द्वारा सांची दूध के पैकट लेकर निकलने वाली गाड़ियों को डेयरी से बाहर जाने नहीं दिया गया, जिस कारण आज सोमवार शाम से राजधानी भोपाल में सांची दूध की सप्लाई बंद रहेगी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल दुग्ध संघ कर्मचारी आज सोमवार की दोपहर अपनी छह सूत्रीय मांगों के संबंध में काम बंद हड़ताल पर बैठ गए। हड़तालियों द्वारा दुग्ध संघ कार्यालय के प्रवेश द्वारा को बंद कर प्रदर्शन भी किया गया। हड़तालियों के प्रदर्शन के चलते पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन​कारियों पर लाठी—चार्ज भी किया। पुलिस बल द्वारा भोपाल दुग्ध संघ संयुक्त मोर्चा के संयोजक विनोद कुमार रिझारिया को गिरफ्तार कर गोविंदपुरा पुलिस थाना ले जाया गया। करीब आधे घंटे बाद विनोद कुमार रिझारिया को वापस दुग्ध संघ कार्यालय छोड़ दिया गया। 

भोपाल दुग्ध संघ संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी आदर्श शर्मा ने बताया कि आज सोमवार को दुग्ध संघ के करीब एक हजार ठेका श्रमिक और चार सौ परमानेंट कर्मचारियों ने दोपहर एक बजे काम बंद कर दिया। आदर्श शर्मा का कहना है कि इस दौरान दुग्ध संघ कार्यालय के प्रवेश द्वारा पर ताला लगाकर कर्मचारियों की छह सूत्रीय मांगों के संबंध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ​बल ने कर्मचारियों पर लाठी चार्ज किया। आदर्श शर्मा का कहना है कि भोपाल दुग्ध संघ से रोजाना 64 दूध के टैंकर दूध की सप्लाई करने निकलते हैं, लेकिन हड़ताल के चलते सिर्फ 14 टैंकर ही बाहर जा पाए हैं। यानि कल से राजधानी में सांची दूध की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। मंगलवार से भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर आदि दुग्ध संघ कार्यालय में भी कर्मचारी काम बंद हड़ताल करेंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!