नामधारी समुदाय की गुरुमाता को गोली मारी

Updesh Awasthee
लुधियाना। नामधारी समुदाय की गुरु माता चंद कौर को एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार सुबह गोली मार दी। इस हमले से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब दस बजे की है। सतगुरु महाराज जगजीत सिंह की पत्नी गुरु माता चंद कौर गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थीं। उनका सुरक्षाकर्मी उस समय वहां नहीं था। उसी दौरान वहां पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले माथा टेका और उसके बाद पिस्तौल निकाल कर उनकी तरफ दो फायरिंग की और मोटरसाइकिल पर बैठ फरार हो गया। गोलियां उनके पेट में लगीं। चंद कौर पूर्व प्रमुख स्व. जगजीत सिंह की पत्नी थीं। 2012 में सिंह की मौत के बाद से डेरे पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!