भोपाल में घटेंगे प्रॉपर्टी के दाम

Updesh Awasthee
भोपाल। ऐसा पहली बार होगा कि राजधानी में जमीनों की कीमतें बढ़ने के बजाए कम होंगे। केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने भोपाल जिले में जमीनों के दाम कम करने की तैयारी कर ली है। इसमें उन सभी क्षेत्रों में 5 से 10 फीसदी तक जमीनों के दाम कम होंगे, जहां इस वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त लगभग न के बराबर हुई है।

यह फार्मूला पूरे प्रदेश में लागू होगा। भोपाल में सिर्फ 22 स्थानों पर कलेक्टर गाइड लाइन में दाम बढ़ाए जाएंगे। इनमें से 6 स्थानों पर कीमतें अधिकतम 10 फीसदी तक ही बढ़ेंगी। ये वे इलाके हैं जहां इस साल खूब प्रॉपर्टी बिकी है। इससे बाजार मूल्य गाइड लाइन से ऊपर चला गया है। अब गाइड लाइन और बाजार मूल्य को एक जैसा किया जाएगा, जबकि 16 स्थानों पर 5 फीसदी दाम बढ़ाए जाएंगे। 

दाम कम करने और बढ़ाने को लेकर आईजी पंजीयन कार्यालय ने लगभग पूरा तैयारी कर ली है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से जमीनों के दामों का परीक्षण किया जा रहा है। 30 मार्च तक पूरे प्रदेश में गाइड लाइन फाइनल कर दी जाएगी। जमीनों की रजिस्ट्री से संबंधित पूरा रिकॉर्ड ऑन लाइन है। इसके आधार पर प्रस्तावों को फाइनल किया जा रहा है।

इन इलाकों में कम होंगी कीमतें
आदित्य एवेन्यू एयरपोर्ट रोड, नीलबढ़, होशंगाबाद रोड, बावड़ियाकलां, कटारा हिल्स, मिसरोद रातीबढ़, सलैया, जेके रोड, दीपड़ी में कलेक्टर गाइड लाइन बाजार मूल्य से अधिक है। इस कारण यहां जमीनों के दाम बाजार मूल्य पर लाने के लिए कीमतें घटाई जाएंगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!