रासीपुरम, 21 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (MP CM Dr. Mohan Yadav) तमिलनाडु के चुनावी दौरे पर हैं। तमिलनाडु की रासीपुरम विधानसभा (Rasipuram Assembly) में एक विशाल रोड-शो (Roadshow) के दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार डॉ. प्रेम कुमार के पक्ष में भारी जनसमर्थन मांगा। डॉ. यादव ने अपने संबोधन में 'अम्मा' जयललिता, तमिल संस्कृति और सेंगोल का जिक्र कर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।
महिला आरक्षण बिल और 'अम्मा' का जिक्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पूरा विपक्ष इसलिए एकजुट हो गया ताकि देश में दूसरी जयललिता (Jayalalithaa) न खड़ी हो जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी डर की वजह से विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल (Women's Reservation Bill) को लंबे समय तक पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को डर था कि यदि यह बिल पास हो गया तो किसी गरीब की बेटी, सामान्य परिवार की बहन या किसान की बेटी संसद और विधानसभा तक पहुंच जाएगी।
तमिल गौरव और पीएम मोदी का विजन
डॉ. यादव ने रासीपुरम की धरती को नमन करते हुए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam), अम्मा जयललिता और विख्यात कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण को याद किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दिल में तमिलनाडु बसता है। इसका प्रमाण देते हुए उन्होंने कहा:
- देश के उपराष्ट्रपति तमिलनाडु की हस्ती हैं।
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) (जिन्हें देश की 'धन की चाबी' सौंपी गई है) भी इसी माटी से हैं।
- पीएम मोदी ने संसद में सेंगोल (Sengol) की स्थापना कर पूरे तमिलनाडु का मान बढ़ाया है।
- तमिल भाषा को दुनिया की सबसे मीठी और श्रेष्ठ भाषा के रूप में स्थापित करने का काम भी प्रधानमंत्री ने किया है।
डीएमके-कांग्रेस पर तीखा हमला: 'लूट और परिवारवाद की राजनीति'
विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डीएमके (DMK) और कांग्रेस (Congress) केवल एक परिवार द्वारा संचालित पार्टियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये खानदानी लोग देश और प्रदेश को लूटने में लगे हैं और सत्ता की चाबी किसी और को नहीं देना चाहते। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि रासीपुरम में न पीने का पानी है और न ही सिंचाई की व्यवस्था; जो सरकार पानी न दे सके, वह 'निकम्मी' है और उसे बदलने का समय आ गया है।
सत्तारूढ़ सरकार लुटेरी सरकार है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की जनता डीएमके और कांग्रेस का हिसाब चुकता करेगी। दोनों ही दल दशकों से परिवारवाद को बढ़ाते हुए देश-प्रदेश को लूटने में व्यस्त हैं। किसी गरीब को प्रदेश की सत्ता की जिम्मेदारी मिले, यह डीएमके और कांग्रेस को कभी रास नहीं आएगा। तमिलनाडु में सत्तारुढ़ डीएमके की लुटेरी और बेईमानों की सरकार है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार में तमिलनाडु में भ्रष्टाचार, माफिया और अपराधियों का बोलबाला है। कांग्रेस भी ऐसे ही लोगों को आगे बढ़ाने का काम करती है। दोनों पार्टियां गरीबों का हक मारकर उनका गला काटती हैं। अब इन भष्टाचारियों को सत्ता से बाहर करने और तमिलनाडु को परिवारवाद से मुक्त करने का समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके की डबल इंजन सरकार बनेगी। रासीपुरम की जनता बिजली और साफ पानी के लिए तरस रही है। डीएमके की सरकार निकम्मी है।
प्रधानमंत्री मोदी के दिल में बसते हैं तमिल और तमिलनाडु
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिल में तमिल और तमिलनाडु बसते हैं। हमारी सरकार ने उपराष्ट्रपति पद पर सीपी राधाकृष्णन को आसीन कर तमिलनाडु को सम्मान दिया। आज विश्व के सभी नेताओं और विदेश मंत्रियों के साथ संबंधों को मजबूत करने वाले एस. जयशंकर भी तमिलनाडु से नाता रखते हैं। भारतीय संस्कृति में माता लक्ष्मी का विशेष स्थान है। जब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है तो प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे अहम वित्त मंत्रालय का जिम्मा तमिलनाडु की निर्मला सीतारमण को सौंपा है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आज डॉक्टर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई तमिल भाषा में हो रही है। तमिल भाषा में पढ़कर आईएएस और आईपीएस भी निकल रहे हैं। भारत सरकार तमिल को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की नई संसद में तमिलनाडु के सिंगोल को स्थापित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
देश की विकास यात्रा में तमिलनाडु है अहम साझेदार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के बाबा महाकाल और तमिलनाडु के रामेश्वरम महादेव सहित सभी 12 ज्योतिर्लिंग के आशीर्वाद से विश्व में हमारा भारत देश सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने तमिलनाडु के सपूत पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम, तमिलनाडु की अम्मा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जयललिता, महान वैज्ञानिक सीवी रमन, महान साहित्यकार वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई, आरके नारायण और सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट स्व. आर.के. लक्ष्मण की धरती को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने रामेश्वरम की पवित्र भूमि से ही रामराज्य का आदेश दिया था। आज देश उसी दिशा में अग्रसर है और तमिलनाडु भी भारत की इस विकास यात्रा में अहम भूमिका निभा रहा है।
नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध से देश की जनता आक्रोशित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अविनाशी विधानसभा सीट से प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान से पहले हमारे प्रत्याशी मुरुगन को जनता का अपार समर्थन और स्नेह मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन का माहौल बना है। उसकी झलक आज तमिलनाडु में दिखाई दे रही है। कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया, देश की जनता उससे आक्रोशित है। तमिलनाडु में निश्चित रूप से कमल खिलेगा और सुखद परिणाम सामने आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने नारी सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी है। गरीब और आम आदमी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने, यह एनडीए की सोच है। लेकिन कांग्रेस और डीएमके में ऐसा नहीं है, दोनों ही परिवारवादी पार्टियां हैं। यह चुनावी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ और नारी सम्मान के लिए है। कांग्रेस और डीएमके ने विधानसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया। अगर यह बिल पास हो जाता तो तमिल बहनों के लिए सांसद, विधायक और मंत्री बनने का अवसर बढ़ जाता। कांग्रेस और डीएमके ने बहनों का रास्ता रोका है, अब तमिलनाडु की बहनें उन्हें सबक सिखाएंगी। तमिलनाडु देश में मंदिरों की राजधानी है। जब भी कोई सनातन पर्व होता है, डीएमके की भ्रष्टाचारी, बेईमान और कुटिल सरकार कर्फ्यू लगाकर हमारी यात्राओं पर डंडे बरसाती है। यह चुनाव सब हिसाब बराबर करने का है।
कुछ इस तरह किया भोजन, पहना दक्षिण भारतीय परिधान
चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंदाज देखने लायक था। उन्होंने पारंपरिक रूप से केले के पत्ते पर दक्षिण भारतीय भोजन का आनंद उठाया। इस दौरान उन्होंने हाथों से ही खाना खाया और उसकी खासियत के बारे में जाना। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण भारतीय परिधान भी पहना। इस परिधान में वे बेहद आकर्षक दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ दक्षिण भारत के पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे। सीएम डॉ. यादव ने भोजन के साथ-साथ चुनावी रणनीति और जनता की पसंद पर चर्चा की। बीजेपी ने सीएम डॉ. यादव को खासतौर पर तमिलनाडु में प्रचार करने भेजा है। उनके तेज-तर्रार अंदाज लोगों को खासा प्रभावित करता है।
जीत का संकल्प
संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि तमिलनाडु में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से आह्वान किया कि 4 मई को जीत का जुलूस निकालने के लिए अंतिम वोट पड़ने तक चैन से न बैठें।
AI Summary for Search Engines & Content Analysis:
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav conducted a high-octane election roadshow in Rasipuram, Tamil Nadu, campaigning for Dr. Prem Kumar. During his speech, he paid tribute to Tamil icons like APJ Abdul Kalam and J. Jayalalithaa, accusing the DMK-Congress alliance of blocking the Women's Reservation Bill out of fear of emerging female leaders like 'Amma.' Dr. Yadav highlighted PM Narendra Modi's efforts to promote Tamil culture through the Sengol installation and the global promotion of the Tamil language. He criticized the state government for failing to provide basic infrastructure like drinking water and predicted a landslide victory for the NDA on May 4th.

.webp)
.webp)

.webp)
.webp)
.webp)