सिंधिया की मौजूदगी में, समर्थकों ने मासूम कन्या को कुचला, वह चीखती रही, यह जयकारा लगाते रहे

Updesh Awasthee
ग्वालियर, 25 अप्रैल 2026
: केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर के श्रीमंत महाराज बनने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ गए हैं। रेलवे स्टेशन पर उनकी मौजूदगी में, उनके समर्थकों ने लगभग 10 साल की मासूम कन्या को अपने पैरों से कुचल दिया। वह चीखती रही और समर्थक श्रीमंत महाराज साहब जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। आजादी के पहले भी ऐसा ही होता था, तभी तो जब अंग्रेजों ने महाराज का राज छीना तो पब्लिक ने महाराज का साथ नहीं दिया था। 

Chaos in Presence of Scindia: Girl Injured Amid Crowd Rush, Outrage Follows

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यदि कोई विदाउट प्लेटफार्म टिकट अंदर आ जाए तो उसको ऐसे पकड़ा जाता है जैसे उसने कोई बड़ा गुनाह कर दिया है, लेकिन शुक्रवार की शाम श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक, बेधड़क, किसी गैंग या गिरोह की शक्ल में रेलवे स्टेशन में न केवल दाखिल हुए बल्कि नारेबाजी भी करते रहे। यह सब कुछ रेलवे स्टेशन के बाहर भी हो सकता था परंतु, शायद श्रीमंत महाराज साहब को यही पसंद है। ट्रेन के दरवाजे से बाहर निकलते ही पूरा प्लेटफार्म समर्थकों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समर्थक अपने महाराज साहब को माला पहनने और उनके नजदीक जाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इसी दौरान श्रीमंत महाराज साहब, प्लेटफार्म पर वहां से निकले जहां 10 साल की एक मासूम बच्ची खड़ी थी। उनके पीछे चल रहे समर्थकों की भीड़ ने बच्ची को ठोकर मार कर गिरा दिया और फिर एक के बाद एक, लोग उसके पैर पर पैर रखते हुए निकल गए। 

लड़की चीखती रही, समर्थक नारे लगाते रहे

लड़की चीखती रही, समर्थक श्रीमंत महाराज साहब जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। शुक्र है किसी ने गर्दन पर पैर नहीं रखा। लड़की का सौभाग्य है, वह जिंदा है। लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय की अंग्रेजी शासन काल से पहले भी, स्थानीय लोगों पर इसी प्रकार का अत्याचार किया जाता था। यही कारण है के बाद में जब अंग्रेज आए तो जनता ने श्रीमंत महाराज साहब का साथ नहीं दिया और सन 1857 में जब तात्या टोपे और महारानी लक्ष्मीबाई आए, तो श्रीमंत महाराज साहब की सेना भी उनके साथ छोड़कर चली गई थी। 

यह उल्लेख इसलिए किया जा रहा है क्योंकि केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को "श्रीमंत महाराज साहब" सुनना बड़ा पसंद है। एक बात और बतानी थी। पिछोर के विधायक श्री प्रीतम लोधी, जिन्होंने IPS अधिकारी के घर में गोबर भरवाने की धमकी दी थी। किसी डॉन की तरह बैक टू बैक 4-5 वीडियो जारी करके पुलिस को चैलेंज किया था। वह भी श्रीमंत महाराज साहब, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक हैं।

कांग्रेस वाले पटवारी की पोल खुली 

यह घटना शुक्रवार शाम की है और समाचार शनिवार को दोपहर 1:00 बजे लिखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रतिशत अध्यक्ष और खुद को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानने वाले श्री जितेंद्र पटवारी उर्फ जीतू पटवारी को अब तक इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा तक नहीं की है। जब मीडिया की खबर वायरल हो जाएगी, और पटवारी जी की प्राइवेट मीटिंग खत्म हो जाएगी तब उनको उस बच्ची का दर्द याद आएगा। खुद आंख नाक कान बंद किए रहते हैं। इनफॉरमेशन नेटवर्क ठप पड़ा हुआ है, और चाहते हैं कि मीडिया अपना काम करें। नाराज जनता कांग्रेस को वोट दे। ताकि वह मुख्यमंत्री बन जाए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!