NEET 2026 के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के स्पेशल इंतजाम, DGP ने सभी IG-SP को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

Updesh Awasthee
dgp-orders-igs-sps-neet-2026-mp
भोपाल, 25 अप्रैल 2026
: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा NEET 2026 के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने इस बार कुछ स्पेशल इंतजाम किए हैं। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने आज सभी रेंज IG एवं सभी जिलों के SP को एक विशेष बैठक में संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए और गड़बड़ी की योजना बनाने वाले भी पुलिस लॉकअप में होना चाहिए। 

NEET 2026: Madhya Pradesh Police Tighten Security, DGP Issues Strict Orders to IGs and SPs

आज DGP श्री कैलाश मकवाणा ने सभी रेंज IG एवं SP के साथ बैठक कर 3 मई की परीक्षा के लिए प्रदेश के 283 केंद्रों (1.18 लाख अभ्यर्थी) पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, #NEET2026 को लेकर कोई समझौता नहीं सुरक्षा और निष्पक्षता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि - पेपर लीक, फर्जीवाड़ा, डिजिटल फ्रॉड, कोचिंग संस्थानों की संदिग्ध गतिविधियों और सोशल मीडिया अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जाए। साइबर टीम और स्थानीय पुलिस मिलकर हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करेगी।

हम सुनिश्चित करेंगे कि हर अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल में परीक्षा दे सके। सभी केंद्रों व स्ट्रॉन्ग रूम की जांच, पर्याप्त पुलिस बल, 24×7 CCTV निगरानी, प्रश्नपत्र परिवहन में पुलिस एस्कॉर्ट तथा परीक्षा के बाद OMR/प्रश्नपत्र की सुरक्षित वापसी तक पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा, “हर अभ्यर्थी को बिना डर और पूरी निष्पक्षता के साथ परीक्षा देने का माहौल देना हमारी जिम्मेदारी है।”

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!