PERMALI WALLACE BHOPAL: बुर्का अलाउ करोगे, मंगलसूत्र से दिक्कत है

Updesh Awasthee
भोपाल, 25 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस प्रकार के अनावश्यक तनाव बढ़ाने वाले मामलों की संख्या बढ़ने लगी है। एक स्थानीय कंपनी PERMALI WALLACE PRIVATE LIMITED ने अपने कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू कर दिया है। इसमें महिला कर्मचारियों को मंगलसूत्र, मां का सिंदूर, हाथ में सुहाग का कड़ा इत्यादि प्रतिबंधित कर दिया गया है जबकि बुर्का आदि के लिए कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया। बजरंग दल ने कंपनी के दरवाजे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और कंपनी के अधिकारियों की क्लास लगा डाली। 

Bhopal: Demonstration Against Controversial Dress Code at Permali Wallace

PERMALI WALLACE PRIVATE LIMITED की यूनिट भोपाल के होशंगाबाद रोड में स्थित है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कंपनी के दरवाजे पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को बुलाकर उनकी क्लास लगा डाली। प्रदर्शन कर रहे हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि, फूड प्रोसेसिंग यूनिट में मांग का सिंदूर और माथे की बिंदी के लिए निर्देशित किया जाता है क्योंकि वहां संक्रमण की संभावना होती है। PERMALI WALLACE PRIVATE LIMITED प्लाई बनाने का काम करती है। फर्नीचर के उपयोग में आने वाली प्लाई को मांग के सिंदूर, माथे की बिंदी और गले के मंगलसूत्र से क्या नुकसान हो सकता है। 

About PERMALI WALLACE PRIVATE LIMITED

MCA - मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉरपोरेट अफेयर्स की ओर से सार्वजनिक की गई जानकारी के अनुसार PERMALI WALLACE PRIVATE LIMITED कंपनी की स्थापना 17 दिसंबर 1961 में की गई थी। 30 दिसंबर 2023 को आयोजित एनुअल जनरल मीटिंग के अनुसार BANKIM HAMIR VISSANJI, SANJAY SHARMA, MAHESH VITHALDAS, KUNAL SUBHASH MERCHANT, and PRASHANT VASANT VITHALDAS इस कंपनी के डायरेक्टर्स हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यहां पर Wood Based Composites, Glass Reinforced Composites, Resinoid Casting, Composites Composite and Prepreg की मैन्युफैक्चरिंग का काम किया जाता है। कंपनी का माल भारत के बाहर विदेशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। 

कंपनी की वेबसाइट पर कंपनी के प्रोडक्ट्स की जानकारी के अलावा और कुछ खास जानकारी नहीं है। यहां तक की कंपनी मैनेजमेंट की जानकारी भी नहीं है और कंपनी के इवेंट्स इत्यादि के फोटो वीडियो भी अपलोड नहीं किए गए। ऐसा लगता है जैसे कंपनी की वेबसाईट केवल प्रोडक्ट डिस्प्ले करने के लिए ऑनलाइन की गई है। इसमें कंपनी के बारे में, कंपनी के मैनेजमेंट के बारे में, और कंपनी की पॉलिसी एवं वैधानिकता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!