भोपाल में LUB के स्थापना दिवस पर सफल उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा

Updesh Awasthee
भोपाल, 25 अप्रैल 2026
: लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस आगामी 27 अप्रैल सोमवार को शाम 5 बजे से एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य  काश्यप के मुख्य आतिथ्य में गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय उद्धम सेतु में मनाया जाएगा। 

Successful Entrepreneurs to Be Honoured on Laghu Udyog Bharati Foundation Day in Bhopal

जानकार देते हुए समारोह के संयोजक ईश अरोरा ने बताया कि स्थापना दिवस पर उद्यमी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लघु उद्योग भारती की भोपाल इकाई द्वारा उन उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने उद्योग जगत में विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय पहल की है, तथा अपने उत्कृष्ट कार्यों से उद्योग जगत का नाम गौरवान्वित किया है। स्थापना दिवस पर समाज के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुछ गौरवशाली लोगों का भी सम्मान किया जाएगा। लघु उद्योग भारती की भोपाल इकाई के अध्यक्ष मितेश लोकवाणी, सचिव नीरज शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष शुभा कामऋषि, सचिव सोनल श्रीवास्तव ने उद्यमी बंधुओं से आयोजन में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है। रिपोर्ट: प्रवीण चित्रांश, मीडिया प्रभारी, लघु उद्योग भारती।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!