भोपाल। अधिकारियों कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने आज 71 सूत्री मांग पत्र मुख्य मंत्री, मुख्य सचिव एवं वित मंत्री जंयत मलैया को सौंपा। वित मंत्री ने मोर्चा के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि दीपावली के आस-पास सभी मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों की बैठक बुलाकर मांगों के निराकरण के लिये चर्चा करेंगे।
र्मोचा में शामील घटक संगठन राज्य कर्मचारी संघ,अपाक्स, मध्यप्रदेष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेष लघुवेतन कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेष कर्मचारी कांग्रेस, मध्यप्रदेष लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, मघ्यप्रदेष राजस्व निरीक्षक संघ, मध्यप्रदेष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेष राज्य निगम मण्डल कर्मचारी महासंघ,अजाकस,वाहन चालक कर्मचारी संघ, षिक्षक संघ, षिक्षक कांग्रेस, पटवारी संघ आदि के पदाधिकारियों ने यह भी निर्णय लिया कि मंत्रालय संघ के होने वाले कार्यक्रमों से मोर्चा पदाधिकारी दूर रहेंगे क्योकि दतिया कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा द्वारा ज्ञापन देने के उपरांत भी कार्यवाही नही की गई है ।
प्रतिनिधि मण्डल में मोर्चा संयोजक एवं अपाक्स के अध्यक्ष भुवनेष पटेल, मोर्चा अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह, संयोजक अरूण द्विवेदी अध्यक्ष मध्यप्रदेष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, एम.पी. द्विवेदी, महामंत्री लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, अजय श्रीवास्तव नीलू, निगम मण्डल कर्मचारी महासंघ, फिरोज खान, राजस्व निरीक्षक संघ, पी.एस. परिहार, डिप्लोमा इंजीनीयर संघ लक्ष्मीनारायण शर्मा महामंत्री मध्यप्रदेष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ आदि सम्मिलित थे ।