MP Politics News Update: 20 जुलाई को पता चलेगा कमलनाथ में कितना दम है

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 जून 2026:
कमलनाथ की लोकप्रियता को साबित करने और कमलनाथ की शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 जुलाई को कमलनाथ के नेतृत्व में एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया है। जीतू पटवारी Gen Z की साइकिल रैली निकाल रहे हैं तो कमलनाथ की टीम ने आउटसोर्स कर्मचारी के आंदोलन का ऐलान किया है। 

July 20 "Nyay Dilao Sabha" to Test Kamal Nath's Influence

ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स अस्थाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 20 जुलाई को भोपाल में 'न्याय दिलाओ सभा' आयोजित करने की घोषणा की है। इसमें ऐलान किया गया है कि, 'न्याय दिलाओ सभा' के मुख्य अतिथि श्री कमलनाथ होंगे। यह भी दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश के 10 से ज्यादा कर्मचारी संगठनों द्वारा कमलनाथ के नेतृत्व में, 'न्याय दिलाओ सभा' के आयोजन की मंजूरी दी है। मांग क्या है और मांग पूरी नहीं हुई तो क्या करेंगे, इस पॉइंट पर बाद में चर्चा करेंगे लेकिन इस कार्यक्रम का पॉलिटिकल एंगल यह है कि मध्य प्रदेश की राजनीति में कमलनाथ फिर से सक्रिय हो रहे हैं। 

आंदोलन के टेस्ट एंड ट्रायल के लिए 14 जुलाई को सभी जिलों में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे  जाएंगे। इस प्रकार कमलनाथ को पता चल जाएगा कि भोपाल के कार्यक्रम में कितने लोगों के आने की संभावना है। अभी कमलनाथ और उनके ऑफिस की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है लेकिन कमलनाथ की छत्रछाया में संगठित और सक्रिय "ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स अस्थाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा" ने ऐलान कर दिया है। यदि मोर्चा की मोर्चाबंदी सही हो गई, तो कमलनाथ आ जाएंगे। नहीं तो कहेंगे "मैंने कब कहा था"। यही कमलनाथ का स्टाइल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!