दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को एक्सपोज किया, यह पॉइंट किसी ने नहीं पकड़ा

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 29 जून 2026:
मध्य प्रदेश में राजनीति के धुरंधर श्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को "झूठे आरोप लगाकर पैसा कमाने वाला नेता" बता दिया, लेकिन बात सिर्फ इतनी सी नहीं है। उज्जैन में हुई उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री दिग्विजय सिंह ने, श्री कमलनाथ को भी एक्सपोज किया। यह एक बड़ा पॉइंट है जिसे अब तक किसी ने नहीं पकड़ा। 

उज्जैन में 500 करोड़ का नया जमीन घोटाला: जीतू पटवारी

मामला उज्जैन में स्थापित किए गए "वीर भारत न्यास" का है। इस मामले में श्री जीतू पटवारी ने क्या कहा था, यह वीडियो देखकर खुद समझ लीजिए:- 
यह वीडियो दिल्ली में दिनांक 25 जून को आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। 

इस देश में दलालों की कमी नहीं है: दिग्विजय सिंह

इसके जवाब में श्री दिग्विजय सिंह ने क्या कहा, इस वीडियो में सुन लीजिए:- 
यह वीडियो 27 जून को उज्जैन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। 

Digvijaya Singh's Statement Triggers Fresh Debate Over Kamal Nath and RSS

अब अपन उसे पॉइंट की बात करते हैं जो श्री जीतू पटवारी के कारण छूट गया था। श्री दिग्विजय सिंह ने इसी बयान में यह भी बताया है कि 2019 में जब मध्य प्रदेश में श्री कमलनाथ की सरकार थी तब 500 करोड़ की इस बिल्डिंग को हेरिटेज होटल बनाने का प्रस्ताव आया था लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रभाव के कारण हेरिटेज होटल का प्रस्ताव रिजेक्ट कर दिया गया। इसका मतलब हुआ कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री कमलनाथ भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रभाव में हैं। थोड़ा और गहरे से समझिए, श्री कमलनाथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रभावित नहीं है बल्कि प्रभाव में है, और मुख्यमंत्री रहते हुए संघ के प्रभाव में बड़े डिसीजन लिए थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!