मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षक आमंत्रण एवं चयन प्रक्रिया निर्देशिका 2026-27

Updesh Awasthee
भोपाल, 30 जून 2026:
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्यप्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था (Atithi Shikshak Amantran) के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं। इस वर्ष चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है, जिसके लिए Education Portal 3.0 और GFMS Portal का उपयोग किया जाएगा। संचालनालय के पत्र क्रमांक 652 दिनांक 30-06-2026 के अनुसार, किसी भी परिस्थिति में अतिथि शिक्षकों को ऑफलाइन आमंत्रित नहीं किया जा सकेगा।

How to check MP Atithi Shikshak Vacancy 2026-27 in Govt Schools (Long Term & Short Term)

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत रिक्तियों के प्रमाणीकरण (Certification of Vacancies) से होगी। विद्यालयों के शाला प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे उपलब्ध कालखंडों (Periods) और समय-सारणी के आधार पर ही वास्तविक आवश्यकता की प्रविष्टि पोर्टल पर करें। नियम के अनुसार, प्रत्येक नियमित शिक्षक से न्यूनतम 4 और अधिकतम 6 कालखंडों का अध्यापन अपेक्षित है। रिक्तियों को दो श्रेणियों में बांटा गया है: लॉन्ग टर्म रिक्तियां (Long Term Vacancies), जो नियमित शिक्षक के न होने पर बनती हैं, और शॉर्ट टर्म रिक्तियां (Short Term Vacancies), जो अवकाश या प्रशिक्षण के कारण उत्पन्न होती हैं। 

Eligibility Criteria for A tithi Shikshak Rejoining 2026-27 with 90% Attendance Rule

इस सत्र में री-ज्वाइनिंग (Atithi Shikshak Rejoining 2026-27) के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। केवल वही अतिथि शिक्षक पुनः जुड़ने के पात्र होंगे जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 90% या उससे अधिक उपस्थिति (90% attendance rule for guest teachers) दर्ज की है और जिन्हें फरवरी से अप्रैल 2026 तक का मानदेय प्राप्त हुआ है। यदि किसी पैनल में एक से अधिक पात्र आवेदक हैं, तो अधिक स्कोर कार्ड अंक वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि निर्धारित समय में उच्च स्कोर वाला आवेदक आवेदन नहीं करता है, तो मेरिट क्रम में नीचे वाले आवेदक को अवसर दिया जाएगा। 

GFMS Portal Rejoining Request Dates and Schedule for 1st Phase 2026-27

अकादमिक पदों के लिए प्रथम चरण की समय-सारणी (MP Atithi Shikshak Selection Schedule) जारी कर दी गई है। रिक्तियों का अपडेशन और GFMS पोर्टल पर प्रदर्शन 01 जुलाई से 06 जुलाई 2026 तक होगा। इसी अवधि के दौरान विगत सत्र में कार्यरत पात्र अतिथि शिक्षक अपनी आईडी से पोर्टल पर उपस्थिति हेतु रिक्वेस्ट दर्ज कर सकेंगे। शाला प्रभारियों द्वारा इन रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण और जॉइनिंग दर्ज करने की प्रक्रिया 01 जुलाई से 08 जुलाई 2026 तक पूरी की जाएगी। 

Atithi Shikshak Choice Filling 2026-27 Dates for Remaining Vacant Posts 

प्रथम चरण में री-ज्वाइनिंग के बाद शेष बची रिक्तियों के लिए शाला विकल्प चयन (Atithi Shikshak Choice Filling 2026-27) की प्रक्रिया शुरू होगी। शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए प्रथम चरण की चॉइस फिलिंग 16 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसका आवंटन 21 जुलाई को होगा। इसके बाद भी पद रिक्त रहने पर द्वितीय चरण की चॉइस फिलिंग 26 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कोर कार्ड में दर्ज योग्यता का सत्यापन कराने के बाद ही जॉइनिंग की कार्यवाही करें।

Hamare Shikshak App Attendance and Honorarium Payment Rules for MP Guest Teachers

अतिथि शिक्षकों की सेवाओं और मानदेय भुगतान (Honorarium Payment) को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। सभी नियुक्त अतिथि शिक्षकों को "हमारे शिक्षक" (Hamare Shikshak App) के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसी ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर ही मानदेय जनरेट किया जाएगा। यदि किसी दिन ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं की जाती है, तो उस दिन का मानदेय नहीं मिलेगा। मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह की 5 तारीख तक सुनिश्चित करने के निर्देश विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। किसी भी शिकायत के लिए अभ्यर्थी dpi.atithi@gmail.com पर अपना अभ्यावेदन भेज सकते हैं।

MP Guest Teacher Recruitment Guidelines 2026-27 PDF Download

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी इस ट्रांसफर लिस्ट की पीडीएफ फाइल भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल (https://t.me/bhopalsamachar1) पर उपलब्ध है। तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं अथवा बाद में "MP Guest Teacher Recruitment Guidelines 2026-27 PDF" के नाम से सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!