भोपाल, 1 जुलाई 2026: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश, भोपाल के आयुक्त श्री अभिषेक सिंह ने समस्त संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों पर निर्देशित किया है कि जितने भी संकुल प्राचायों ने ई-अटेंडेंस के मामले में शिक्षकों का वेतन नहीं काटा, उन सब को सस्पेंड करो। अब देखना यह है कि श्री अभिषेक सिंह का यह डंडा, 100% शिक्षकों को अनुशासन में लाता है या फिर उनके खिलाफ एकजुट कर जाता है।
दिनांक 1 जुलाई 2026 को लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश की ओर से सर्कुलर नंबर 835 जारी किया गया। इसकी सूचना स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह को भी दी गई। इस आदेश में आयुक्त श्री अभिषेक सिंह ने लिखा है कि 20 जून 2025 को ई-अटेंडेंस मार्ग करने के निर्देश दिए गए थे और 9 जून 2026 को यह निर्देशित किया गया था कि, ई-अटेंडेंस मार्क नहीं करने वाले शिक्षकों के वेतन की कटौती की जाए। इसके बाद भी 10% शिक्षक ई-अटेंडेंस नहीं लग रहे हैं। यह लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों का गंभीर उल्लखन है।
आयुक्त श्री अभिषेक सिंह ने समस्त संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे संकुल प्राचार्य जिनके द्वारा 100% ई-अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों के सैलरी फॉरवर्ड किए जाते हैं, ऐसे समस्त संकुल प्राचार्य के निलंबन अथवा अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की जाकर तत्संबंधी जानकारी 2 जुलाई तक संचालनालय को प्रेषित करें।

.webp)
