Indore में तीन दिन से अनशन पर बैठे हैं अभ्यर्थी, एक साल पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ था

Updesh Awasthee
इंदौर, 1 जुलाई 2026
: अन्याय-अत्याचार, बेईमानी और तानाशाही का यदि संयुक्त उदाहरण देखना है तो MPPKVVCL पोलो ग्राउंड परिसर आ जाइए। यहां पर आपको सैकड़ो युवा जमीन पर बैठे दिखाई देंगे। यह अपना बिजली का बिल माफ करवाने नहीं आए हैं बल्कि अपना जॉइनिंग लेटर लेने आए हैं जो कंपनी मैनेजमेंट ने एक साल से नहीं दिया है। कंपनी को यह सब कॉकरोच लगते हैं लेकिन यह कॉकरोच भोपाल में ऊर्जा मंत्री के बंगले में घुस जाएंगे, तो सरकार के लिए परेशानी बन जाएंगे।

MPPKVVCL Indore: Job Aspirants on Hunger Strike for Three Days

श्री दुर्गेश सूर्यवंशी ने बताया कि, हम सभी ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-3 के अभ्यर्थी वर्तमान में इंदौर स्थित MPPKVVCL पोलो ग्राउंड परिसर में अपनी लंबित जॉइनिंग की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना एवं आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। हमारी परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित हुई और मई 2025 में रिजल्ट आया उसके बाद जून 2025 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ। आज डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के 1 साल बाद तक हमें जॉइनिंग लेटर प्राप्त नही हुआ है।

जब मन किया अचानक जॉइनिंग बंद कर दी

कुल 818 पोस्ट पर वेकेंसी आई थी जिसने 545 पोस्ट की मेरिट लिस्ट जारी की गई। जिनमें विभाग ने अप्रैल 2026 में सिर्फ 192 कैंडिडेट्स को जॉइनिंग दी और बाकी कैंडिडेट्स 353 को यह बोला जा रहा की अब पोस्ट खाली नही है। हम सब अपनी ज्वॉइन के लिए बिजली विभाग के हेड ऑफिस के सामने 3 दिन से अनिष्टकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे पर विभाग से अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नही दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!