मध्य प्रदेश में नई पॉलिसी के तहत कर्मचारियों के प्रमोशन शुरू, विधानसभा सचिवालय की ओर से प्रमोशन लिस्ट जारी

Updesh Awasthee
भोपाल, 1 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा 30 जून को मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 पर विधिक परामर्श जारी किया गया था और आज विधानसभा सचिवालय की ओर से प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी गई है। 

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय की प्रमोशन लिस्ट

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय के अपर सचिव श्री मयंक वर्मा द्वारा जारी किए गए प्रमोशन आदेश में विधानसभा अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद निम्न अधिकारियों कोपदोन्नति किया गया है:-
  • श्री राजेन्द्र वर्मा, अनुभाग अधिकारी (आरक्षित वर्ग) से अवर सचिव
  • श्री रवीन्द्रनाथ दुबे, अनुभाग अधिकारी से अवर सचिव
  • श्री नरेन्द्र कुमार मिश्रा, अनुभाग अधिकारी से अवर सचिव
  • श्री मोहनलाल मनवानी, कार्यवाही संपादक से अवर सचिव
  • श्री माधव दफ्तरी, शिष्टाचार अधिकारी से अवर सचिव
  • श्री व्ही.डी. गोयल, अनुसंधान अधिकारी (पुस्त) से संचालक (पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ)
  • श्रीमती रिमझिम मोगिया, वरिष्ठ प्रतिवेदक (आरक्षित वर्ग) से सिलेक्ट ग्रेड रिपोर्टर (प्रवर श्रेणी प्रतिवेदक)
  • श्री अजय कुमार चौरे, वरिष्ठ प्रतिवेदक से सिलेक्ट ग्रेड रिपोर्टर (प्रवर श्रेणी प्रतिवेदक)
  • श्री नरेश कुमार हिमथानी, वरिष्ठ प्रतिवेदक से कार्यवाही संपादक
  • श्री हरीश कुमार श्रीवास, स्टाफ ऑफिसर से प्रशासकीय अधिकारी (अ.स.)
  • श्री महावीर सिंह, जनसंपर्क अधिकारी (आरक्षित वर्ग) से सूचना अधिकारी
  • श्री विनोद कुमार दुबे, निज सचिव से स्टाफ ऑफिसर
  • श्री रूपेश सिंह, निज सचिव से स्टाफ ऑफिसर

MP Promotions Begin Under New Policy, Assembly Secretariat Releases Promotion List

आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि, यह आदेश मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के उपबंधों/नियमों के प्रावधान, विशेष रूप से नियम 5 अनुसार आरक्षित वर्ग की गणना (X = 1, Y = 1) उपरांत तथा मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्र. 3/1/2/0366/2025-जीएडी-3-01 दिनांक 30.06.26 के साथ संलग्न माननीय महाधिवक्ता, मध्यप्रदेश का पत्र क्र. 4829 दिनांक 29.06.2026 एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सी. एस. वैद्यनाथन की विधिक राय के अनुसरण में पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। 

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी की गई प्रमोशन लिस्ट की पीडीएफ फाइल अपने भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल https://t.me/bhopalsamachar1 पर उपलब्ध है। तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!