भोपाल, 29 जून 2026: Latest Update on School Education Department Transfer Process 2026-27 - स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रशासनिक एवं स्वैच्छिक स्थानांतरण (Administrative and Voluntary Transfer) हेतु संशोधित समय सारणी। School Education Department Transfer Schedule 2026-27 के अनुसार, पूरी प्रक्रिया जून माह से शुरू होकर जुलाई के मध्य तक चलेगी।
Administrative Transfer Proposal Registration Dates for Inter-district and State Cadre
समय सारणी के अनुसार, प्रशासनिक स्थानांतरण (Administrative Transfer) के लिए प्रस्ताव पंजीकरण (Proposal Registration) की प्रक्रिया अलग-अलग स्तरों पर निर्धारित की गई है। अंतर्ज़िला (Inter-district) स्थानांतरण के लिए 8 से 16 जून तक का समय तय किया गया था, जबकि जिला कैडर, संभाग एवं राज्य कैडर (District, Division, and State Cadre) के लिए यह समय सीमा 8 से 18 जून निर्धारित की गई थी। यह चरण पूरी तरह से प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर तय किया जाता है।
Online Application for Voluntary Transfer and Vacancy Portal Update
स्वैच्छिक स्थानांतरण (Voluntary Transfer) की राह देख रहे शिक्षकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तारीख 19 जून थी, जब स्थानांतरण हेतु रिक्त पदों को पोर्टल पर प्रदर्शित (Display of Vacant Posts on Portal) किया। इसके तुरंत बाद, Online Application for Voluntary Transfer की प्रक्रिया 20 जून से 24 जून तक चली।
Issuance of Transfer Orders and Joining Process Deadline 2026
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 25 से 27 जून तक डेटा प्रोसेसिंग और प्रशासनिक अनुमोदन (Administrative Approval) का कार्य किया गया। विभाग द्वारा स्थानांतरण के आदेश जारी करने की तिथि (Issuance of Transfer Orders) 28 जून से 30 जून तय की गई है। आदेश जारी होने के पश्चात, संबंधित कर्मचारियों को भारमुक्ति (Relieving) और कार्यभार ग्रहण (Joining) करने की कार्यवाही 30 जून से 06 जुलाई के बीच अनिवार्य रूप से पूर्ण करनी होगी।
Representation Process for Teachers against Transfer Orders and Grievance Redressal
यदि किसी लोकसेवक को अपने स्थानांतरण आदेश के विरुद्ध कोई शिकायत या आपत्ति है, तो वे Transfer Order Representation Process के तहत ऑनलाइन अभ्यावेदन (Online Representation) प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए 01 जुलाई से 07 जुलाई तक का समय दिया गया है। विभाग ने आश्वस्त किया है कि प्राप्त सभी अभ्यावेदनों का निराकरण (Resolution of Representations) 15 जुलाई तक सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
कुल मिलाकर बात ऐसी है कि, शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जो 28 तारीख से जारी होने वाली थी, अब शायद 30 जून को जारी होगी।

.webp)