भारत में पेट्रोल डीजल के बारे में बड़ी खबर, 1 जुलाई से लागू होगा आदेश

Updesh Awasthee
नई दिल्ली, 29 जून 2026:
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने आम जनता और कमर्शियल सेक्टर के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर दी है। भारत सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों (Public Sector Oil Marketing Companies) के रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से पेट्रोल और डीजल की बिक्री और वितरण पर लगी सभी अस्थायी रोक को हटाने का फैसला किया है। यह बदलाव 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएगा। 

Government withdraws petrol and diesel sale restrictions from July 1

इस फैसले के पीछे की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन का सामान्य होना है। दरअसल, पश्चिम एशिया संकट (West Asia crisis) के दौरान तेल की वैश्विक कीमतों में काफी उछाल आया था, लेकिन भारत सरकार ने देश के आम उपभोक्ताओं को इसका सीधा झटका नहीं लगने दिया और पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखीं। इसकी वजह से रिटेल पंपों और थोक ग्राहकों (bulk consumers) के लिए कीमतों में बड़ा अंतर पैदा हो गया था, जिससे पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी और होर्डिंग (hoarding and black marketing) की घटनाएं बढ़ने लगी थीं। 

Impact of West Asia crisis on petrol diesel price difference and black marketing

हालात को काबू में करने के लिए सरकार ने 12 जून, 2026 को कुछ कड़े नियम लागू किए थे। इन नियमों के तहत रिटेल आउटलेट्स पर प्रति ग्राहक/वाहन प्रतिदिन 200 लीटर डीजल (High Speed Diesel) की सीमा तय की गई थी। साथ ही, औद्योगिक और व्यावसायिक (industrial and commercial) ग्राहकों को रिटेल पंपों के बजाय सीधे डेजिग्नेटेड कंज्यूमर पंपों से तेल खरीदने का निर्देश दिया गया था ताकि आम जनता को बिना किसी रुकावट के ईंधन मिलता रहे।

Withdrawal of temporary limit of 200 litres diesel per vehicle per day

अब सरकार ने देश में पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की है। इस रिव्यु में यह पाया गया है कि अब सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य हो चुकी है और ये अस्थायी प्रतिबंध (temporary regulatory measures) अब जनहित में जरूरी नहीं रह गए हैं। सरकार का मानना है कि इन प्रतिबंधों ने संकट के समय रिटेल ग्राहकों के हितों की रक्षा की और देश भर में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की, लेकिन अब इनकी जरूरत खत्म हो गई है।

Restoration of normal fuel supply arrangements in India July 2026

1 जुलाई से लागू होने वाले इस फैसले के बाद, अब ट्रांसपोर्टर्स और बड़े वाहनों को डीजल के लिए लंबी कतारों या कोटा सिस्टम का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार के इस कदम से बाजार में 'Business as Usual' वाली स्थिति वापस आ जाएगी और सप्लाई चेन में सुधार के साथ पेट्रोल-डीजल की सुचारू उपलब्धता (uninterrupted availability of fuel) बनी रहेगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!