भोपाल में मुरैना विधायक के बेटे ने पहले गिरफ्तार करवाया फिर थाने में जाकर पीटा

Updesh Awasthee
भोपाल, 26 जून 2026:
मुरैना से विधायक श्री दिनेश गुर्जर के बेटे श्री देवराज सिंह गुर्जर पर आरोप है कि उन्होंने भोपाल में चार युवकों को पहले पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करवाया और फिर थाने में जाकर बेल्ट से मारा। पुलिस का कहना है कि हम इस आरोप की जांच कर रहे हैं। नोट करने वाली बात यह है कि श्री दिनेश गुर्जर, कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं और भोपाल पुलिस पर आरोप लगा है कि उन्होंने विधायक के बेटे को थाने के अंदर आरोपियों की मारपीट करने का मौका दिया।

विधायक पुत्र की शिकायत पर 4 गिरफ्तार

अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर की शिकायत पर चार युवकों को एमएलए रेस्ट हाउस से हिरासत में लिया, उनके खिलाफ देवराज सिंह पर हमला करने और फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया, फिर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। उनके पांच अन्य साथियों को गिरफ्तार करके प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। 

विधायक पुत्र बोले- युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे

देवराज सिंह गुर्जर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने आवास की बालकनी में थे। इसी दौरान कुछ युवक एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। उन्हें वहां से हटने के लिए कहने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्रता की। उनके मुताबिक युवकों ने छीना-झपटी का भी प्रयास किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

पुलिस ने कहा - कार टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, यादवपुरा निवासी रोहन यादव अपने ममेरे भाई हनी के साथ कार से एमएलए रेस्ट हाउस पहुंचा था। इसी दौरान उसकी कार वहां खड़ी दूसरी कार से हल्के से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

Morena MLA Dinesh Gurjar's Son Devaraj Singh Accused of Violence Inside Bhopal Police Station

गिरफ्तार युवकों की मां उषा यादव का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके बेटों के साथ मारपीट की गई। उनका दावा है कि पुलिस सभी युवकों को थाने ले गई, जहां विधायक पुत्र देवराज सिंह गुर्जर और उनके साथियों ने उनके बेटों को बेल्ट से पीटा। उषा यादव के मुताबिक, घटना में तीन सगे भाई घायल हुए हैं। परिवार का आरोप है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और घटनास्थल व थाने के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। 

पुलिस का बयान - दोनों पक्षों के आरोप की जांच कर रहे हैं

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में घटनास्थल और अन्य उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!