शिवपुरी में मोबाइल वापस मांगना शासकीय कार्य में बाधा का अपराध हो गया?

Updesh Awasthee
शिवपुरी, 27 जून 2026
: मध्य प्रदेश के 55 जिलों में शिवपुरी बिल्कुल अलग है। यहां नियम और कायदों का अपने तरीके से पालन किया जाता है। माइनिंग इंस्पेक्टर श्री ऋषभ दीक्षित ने एक युवक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया है। पिछोर पुलिस थाने में दर्ज हुए इस मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक अपना मोबाइल वापस मांग रहा है। मतलब छीना गया मोबाइल वापस मांगना, शासकीय कार्य में बड़ा हो गया है? 

In Shivpuri, asking for the return of a mobile phone became an offense of obstructing official duty

माइनिंग डिपार्मेंट के इंस्पेक्टर ऋषभ दीक्षित कुछ दिन पहले पिछोर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन की जांच के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसके दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान चालक वैध रॉयल्टी अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद माइनिंग विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों और माइनिंग टीम के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाद में माइनिंग इंस्पेक्टर ऋषभ दीक्षित ने पिछोर थाने में मंगल लोधी सहित अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, विवाद करने और कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Mining Inspector Rishabh Dixit under suspicion

लेकिन शुक्रवार रात इसी घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में माइनिंग इंस्पेक्टर एक युवक को थप्पड़ मारते और धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक बार बार अपना मोबाइल मांग रहा है। मोबाइल पाने के लिए थप्पड़ भी खा रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता नहीं कर रहा है। यहां तक कि वह थप्पड़ को रोक भी नहीं रहा है, जबकि आत्मरक्षा उसका अधिकार है।

अब सवाल यह बनता है कि मोबाइल को लेकर इतना झगड़ा क्यों हो रहा है। माइनिंग इंस्पेक्टर ने मोबाइल क्यों छीना? मोबाइल मे ऐसा क्या रिकॉर्ड हुआ है जिसके कारण माइनिंग इंस्पेक्टर को कानून हाथ में लेना पड़ा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!