भोपाल, 27 जून 2026: कांग्रेस पार्टी के सबसे दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने आज उज्जैन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीती पटवारी को (उनका नाम लिए बिना) दलाल कह दिया। मामला वीर भारत न्यास का है।
जीतू पटवारी ने दिल्ली की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 500 करोड़ का जमीन घोटाला बताया था
— Adhiraj Awasthi (@AdhirajOnline) June 27, 2026श्री जीतू पटवारी ने जिस व्यक्ति को इस घोटाले का मास्टरमाइंड बताया था, मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार, श्रीराम तिवारी ने स्वयं स्पष्ट किया है कि "पहली बात तो यह है कि कोई बिक्री (sale) हुई ही नहीं है।" उन्होंने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि MP CM Mohan Yadav family land controversy में जिस जमीन का जिक्र किया जा रहा है, उसकी कीमत और आकार को लेकर खुद विपक्षी नेता जीतू पटवारी अस्पष्ट हैं। तिवारी के अनुसार, जिस 500 करोड़ या 500 एकड़ जमीन की बात की जा रही है, वह वास्तव में सरकारी संपत्ति है।
यह चार्ज गलत है, दलालों का खेल है: दिग्विजय सिंह
आज उज्जैन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि, वह एक पुरानी बिल्डिंग है जो सिंधिया राज के समय में बनाई गई थी। कमलनाथ सरकार के समय उसको एक हेरिटेज होटल बनाने का प्रस्ताव आया था लेकिन बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रभाव में, उस बिल्डिंग और जमीन को ₹1 में, वीर भारत न्यास को दे दिया गया। यह एक सरकारी न्यास है, प्राइवेट न्यास नहीं है। श्री दिग्विजय सिंह ने डॉक्यूमेंट दिखाते हुए कहा कि, यह आरोप गलत है। फिर उन्होंने कहा, इस देश में दलालों की कमी नहीं है। दलाल लोग झूठे आरोप लगाना और पैसा वसूल करना चलता है। इसलिए यह सब उसका खेल है।
— Adhiraj Awasthi (@AdhirajOnline) June 27, 2026

.webp)