Mandsaur में पिता ने लिया बेटे की हत्या का बदला, आरोपी के पिता की हत्या

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 जून 2026:
मध्य प्रदेश के मंदसौर में मात्र 3 महीने के भीतर दो परिवार बर्बाद हो गए। इसके पीछे कोई बड़ा कारण नहीं था, बस बच्चों की लड़ाई थी। 5-6 अप्रैल की दरमियानी रात 19 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई थी। आज मारे गए युवक के पिता ने, हत्या के आरोपी युवक के पिता की हत्या कर दी। 

Mandsaur Revenge Killing Leaves Two Families Devastated

मंदसौर शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि डायल-112 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अभिनंदन क्षेत्र में घायल हालत में पड़ा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, वारदात को चाकू और लोहे की रॉड से अंजाम दिया गया है। पुलिस पुरानी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

खेत में फूल तोड़ने गए थे, चारों तरफ से घेर कर मारा

परिवार वालों ने बताया रवि माली रोज की तरह अपने खेत पर फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। हत्या की खबर फैलते ही रवि माली के परिजन और माली समाज के लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग शहर कोतवाली थाने पहुंच गए। गांधी चौराहे पर करीब 3 घंटे धरने पर बैठे। हालांकि, ASP तेर सिंह बघेल की समझाइश के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

2 महीने पहले अरुण बरगुंडा की हत्या हुई थी

पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और बदले की भावना से जोड़कर देख रही है। दरअसल, 5-6 अप्रैल की दरमियानी रात गांधी चौराहे पर 19 वर्षीय अरुण बरगुंडा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने रवि माली के बेटे युवराज और उसके साथी रोहित चौहान को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसने पूरे घटनाक्रम को उजागर कर दिया था। 

8 महीने पहले थप्पड़ मारा था, बदले में हत्या कर दी

पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्या से करीब 8 महीने पहले 'मेडिसिन चाय' के पास अरुण बरगुंडा और युवराज के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान अरुण ने युवराज को थप्पड़ मार दिया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए युवराज ने बाद में समझौते का बहाना बनाकर अरुण को बुलाया। चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात में अरुण की आंतें बाहर निकल आई थीं। इस हत्याकांड के बाद से अरुण के पिता बदले की आग में झुलस रहे थे। मौका मिलते ही युवराज के पिता ने रवि माली को निशाना बनाया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!