इटारसी कॉलेज की महिला प्रिंसिपल के खिलाफ रिटायरमेंट के 3 दिन पहले कलेक्टर ने FIR करवाई

Updesh Awasthee
नर्मदापुरम, 27 जून 2026:
नर्मदापुरम जिले की सबसे बड़ी तहसील इटारसी में होम साइंस कॉलेज की महिला प्रिंसिपल डॉ कामिनी जैन के खिलाफ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर, पुलिस थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के तीन दिन बाद डॉ कामिनी जैन रिटायर होने वाली हैं। मतलब यह मामला दर्ज होना के कारण डॉ कामिनी जैन को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभ नहीं मिलेंगे और उन्हें एक लंबी कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। 

Narmadapuram Collector Registers Case Against Woman Principal Three Days Before Retirement; MLA's Role Alleged

दरअसल, डॉ कामिनी जैन का विधायक श्री सीताशरण शर्मा से पंगा हो गया था। उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण किया और फिर खुलासा किया कि कॉलेज में खेल सामग्री खरीदी का घोटाला हुआ है। जी बिजनेस फर्म से खेल सामग्री खरीदी गई, उसको एडवांस पेमेंट कर दिया गया था। टोटल ₹900000 के परचेज ऑर्डर का मामला है। विधायक के आरोप के बाद कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जांच के आदेश दिए गए। जांच में और भी कई प्रकार की अनियमितताएं बताई गई। घोटाले में प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन, स्टोर प्रभारी, वित्त शाखा प्रभारी, लेखापाल तथा खेल अधिकारी की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

इधर डॉ कामिनी जैन के रिटायरमेंट की तारीख नजदीक आ गई थी। हालांकि भ्रष्टाचार के मामले में रिटायरमेंट के बाद भी मामला दर्ज किया जा सकता है, केवल वसूली नहीं बल्कि संपत्ति कुर्की भी की जा सकती है लेकिन, इस मामले में पॉलिटिकल टच है, इसलिए कार्रवाई और सजा से ज्यादा, मीडियाबाजी और पेंशन के लाभ रोकने पर जोर दिया गया। शनिवार को नगर तहसीलदार सरिता मालवीय जांच रिपोर्ट लेकर कोतवाली पहुंचीं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। 

अब पुलिस यह जांच करेगी की कलेक्टर की टीम द्वारा जो जांच की गई थी वह सही थी या नहीं। भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं। फिर मामला कोर्ट में जाएगा और एक लंबी कानूनी लड़ाई की शुरुआत होगी। इस मामले का अंत जो भी हो लेकिन आज एक बात साबित हो गई कि, नर्मदापुरम में शर्मा परिवार की पावर के सामने कोई टिक नहीं सकता।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!