नंदकुमार के खिलाफ FIR के लिए यादव का धरना, गिरफ्तारी

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया सहित कई कांग्रेसियों ने झाबुआ की कोतवाली परिसर में धरना दिया। बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेसियों का दावा है कि गिरफ्तारी के समय कुल 12000 कार्यकर्ता मौजूद थे।

याद दिला दें कि नंदकुमार सिंह चौहान ने पेटलावद ब्लास्ट मामले में आरोपी राजेन्द्र कांसवा को कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के बेेटे विक्रांत भूरिया का खास दोस्त बताया था। बाद में यह दावा गलत साबित हुआ। इससे पूर्व कांग्रेस ने एक फोटो जारी की थी जिसमें राजेन्द्र कांसवा को आरएसएस की यूनिफार्म में रिवाल्वर के साथ दिखाया गया था परंतु यह फोटो भी फर्जी निकला।

भाजपा ने फर्जी फोटो को मुद्दा बनाकर अरुण यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। अब कांग्रेसी चाहते हैं कि दोस्ती का फर्जी दावा करने वाले नंदकुमार सिंह चौहान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!