अवैध रिश्ते साबित करने पत्नी का स्टिंग ऑपरेशन

Updesh Awasthee
इंदौर। एक कारोबारी ने पत्नी और दोस्त का स्टिंग ऑपरेशन किया। दोनों के खिलाफ सबूत जुटाए और दस्तावेजों सहित डीआईजी को सौंपे। उनके बीच अवैध संबंध थे। जांच में आरोप सही पाए गए। बुधवार को पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर को गिरफ्तार किया। महिला ब्यूटी पार्लर संचालक है।

मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है। वैकुंठधाम निवासी 36 वर्षीय एक कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दोस्त रूपेश गंद्रे (प्रॉपर्टी ब्रोकर) निवासी स्वर्णबाग को गिरफ्तार किया। पीड़त के मुताबिक मैं जमीन से जुड़ा कारोबार करता हूं। वर्ष 2006 में मेरी शादी हुई थी। आरोपी रूपेश का कारोबार के सिलसिले में घर आना-जाना था। इस दौरान पत्नी ने रूपेश की दोस्ती की और प्रेम हो गया।

चार-पांच महीने पूर्व मुझे पत्नी के व्यवहार में बदलाव नजर आया। मुझे उस पर शक होने लगा। कॉल डिटेल निकाली तो रूपेश और पत्नी के बीच लंबी बातचीत के सबूत मिले। पत्नी से पूछताछ की तो विवाद करने लगी। निजी तौर पर उनकी रेकी करवाई। रूपेश का मेरी अनुपस्थिति में घर आना पाया गया।

पत्नी छोड़ गई
अवैध संबंधों की पुष्टि होने पर पत्नी मायके चली गई। पीड़ित ने याचिका दायर कर तलाक के लिए केस लगा दिया। इस बीच रूपेश के घर भी बात पहुंच गई। पत्नी ने विवाद किया और छोड़कर मुंबई चली गई। सीएसपी आरसी राजपूत के मुताबिक रूपेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गढ़ा केस की तरह
तीन साल पूर्व ख्यात डॉक्टर धीरज गढ़ा की बहू शीतल का मामला सामने आया था। शीतल के प्रॉपर्टी ब्रोकर राजेश से अवैध संबंध बन गए थे। पति कुंज ने उनका स्टिंग ऑपरेशन कर तुकोगंज थाने में केस दर्ज करवाया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!