BHOPAL पुलिस ने एक और मछली पकड़ी, रात में फायरिंग करने के बाद आराम से सो गई थी

Updesh Awasthee
भोपाल में माफिया मछली की पावर का विश्वास देखिए। उसके साथ की छोटी-मोटी मछलियां शहर में खुलेआम फायरिंग करके आराम से घर पर सोती रहती थी। उनको मालूम था कि पुलिस को पता तो चलेगा लेकिन पुलिस पकड़ने नहीं आएगी। आज जब पुलिस छोटी मछली के घर पहुंची तो वह आराम करते हुए मिली। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन थाने से जुड़े हुए सूत्रों का कहना है कि उसे जेल में बंद नहीं किया जाएगा। पुलिस कुछ ना कुछ करके उसे थाने से छोड़ देगी। 

फैजान मछली ने दहशत फैलाने आठ राउंड हवाई फायर किए

टीआई काशीराम कुशवाह ने बताया कि, दानिश बेग पिता जफर बेग (30) निवासी खजांची वाली गली बुधवारा, चाय और बिरयानी का होटल संचालित करते हैं। उन्होंने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीबन 1:15 बजे मैं और मेरे बड़ा भाई शारिक बेग व उसका दोस्त फरहान हम तीनों हमारे घर के सामने बैठे थे। उसी समय फैजान मछली व दो अन्य लोग एक्टिवा से आए व डेढ़ लाख रुपए के लेन देन की बात को लेकर अभद्रता करने लगे। भाई शारिक बेग ने विरोध किया। इससे गुस्साए फैजान ने करीब आठ राउंड फायर हवा में कर दहशत फैला दी। इसी के साथ शारिक के साथ लात-मुक्कों से मारपीट कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धारा 296.125(A),351(2),3(5) BNS एवं 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया है। 

पुलिस जब घर पहुंची तो फैजान आराम कर रहा था

पुलिस ने आरोपी फैजान मछली को उसके घर से बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से देसी कट्‌टा भी जब्त कर लिया है। फैजान से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि देसी पिस्टल उसने किससे और कितने में खरीदा। फैजान पर पूर्व में बलवा, मारपीट, फायरिंग और अनैतिक कार्य करने के करीब 8 केस दर्ज हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!