दिग्विजय सिंह को मिली नई तारीख

भोपाल। विधानसभा सचिवालय के फर्जी नियुक्ति मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ पुलिस ने 15 अक्टूबर को पेश होने का नोटिस जारी किया है। उन्हें उस दिन सुबह 11 बजे तक जहांगीराबाद सीएसपी ऑफिस में समस्त दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है।

गौरतलब है कि इसके पहले 27 सितंबर को पुलिस ने दिग्विजय सिंह को नोटिस जारी कर 30 सितंबर को सुबह ग्यारह बजे बुलाया था। सिंह के भारत में नहीं होने पर उनके वकील अजय गुप्ता ने 29 सितंबर को नोटिस जारी करने वाले सीएसपी को पत्र द्वारा इसकी सूचना देते हुए 11 अक्टूबर को वापस आने की जानकारी दी थी और कहा था कि इसके बाद किसी भी दिन पुलिस उन्हें बुला सकती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!