भोपाल में अध्यापकों पर लाठीचार्ज, 800 गिरफ्तार

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी में आमरण अनशन कर रहे अध्यापकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। करीब 800 अध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह संख्या 600 बताई है जबकि मौके पर अध्यापकों की कुल संख्या 4000 थी। 

लाठीचार्ज के दौरान कई अध्यापक घायल हो गए। मप्र के विभिन्न जिलों से आए अध्यापक यहां संविलियन एवं 6वें वेतनमान की दोनों किश्तें एक साथ मांगने के लिए आमरण अनशन पर डटे हुए थे। आज सुबह सीएम ने एक प्रतिनिधि मंडल को मिलने के लिए सीएम हाउस भी बुलवाया था। उस मीटिंग के बिफल होने के बाद लाठीचार्ज की सूचना आ रही है।

गिरफ्तारी के लिए धरना स्थल पर पहुंचे एसपी नार्थ अरविंद सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने धरना स्थल से 600 लोगों की गिरफ्तार किया है। वहीं, अध्यापक संघ के सचिव दिनेश सालवी का कहना है कि गिरफ्तारी के वक्त पार्क में चार हजार लोग मौजूद थे।


  • बिना अनुमति के चल रहा था अनशन। 
  • मंगलवार को समाप्त हो गई थी अनुमति की समय सीमा। 
  • प्रशासन ने 15 मिनट का समय दिया। 
  • अध्यापकों ने रैली की शक्ल में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। 
  • महिलाओं पर भी हुआ लाठीचार्ज। 
  • गिरफ्तार अध्यापकों में महिलाएं भी शामिल। 
  • कल ही होनी थी कार्रवाई। 
  • तीज की पूजा के कारण पुलिस मौके से लौट गई थी। 
  • नेताप्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे मौके पर पहुंचे। 
  • कांग्रेस ने हड़ताल का समर्थन किया। 
  • अनशन स्थल से अध्यापकों को हटा दिया गया था। 
  • फिर से जुटने लगे अध्यापक। 


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!