सीएम का मण्डल अध्यक्ष शर्मनाक धंधे में गिरफ्तार

Updesh Awasthee
होशंगाबाद। एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कन्यादान योजना चलाते हैं दूसरी ओर उन्ही की विधानसभा के मंडल अध्यक्ष देहव्यापार के कारोबार में गिरफ्तार हो गए।

दरअसल, पुलिस को जुमेराती इलाके के एक मकान में सेक्स रैकेट के संचालित होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ यहां दबिश दी गईं। पुलिस ने यहां से चार युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

पकड़े गए युवकों के नाम हाफिज, सोनू वर्मा, मोहबत और जुनैद बताए जा रहे है।  स्थानीय लोगों के मुताबिक सोनू मूल रूप से बुदनी का रहने वाला था और कुछ समय पहले ही होशंगाबाद में शिफ्ट हुआ था। उसके बारे में जानकारी मिली है कि वो बुदनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष रह चुका है।

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का संचालन एक महिला करती थी और उसी कहने पर तीन युवतियां देह व्यापार के लिए बुलाई गई थी। पुलिस ने महिला को भी हिरासत में ले लिया है। अब उससे पूछताछ के आधार पर इस रैकेट से जुड़े बाकी लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!