दमोह। जिला शिक्षा केन्द्र दमोह के जिला परियोजना समन्वयक प्रभाकर श्रीवास्तव को राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल में सहायक संचालक के पद पर पदस्थापना के उपरान्त उनके के स्थान पर उर्दु हायरसेकेण्डी स्कूल के व्याख्याता राजेन्द्र पटैल को परियोजना समन्वयक का प्रभार सौंपा गया है।
श्री श्रीवास्तव के स्थानांतरण पश्चात जिला शिक्षा केन्द्र मे आयोजित विदाई समारोह में अशोक श्रीवास्तव,धर्मेंन्द्र चैबे,सुरेन्द्र कटहरे, दीपक जैन,संतोष नामदेव,विजय नामदेव,पदम सिंह,सत्यनारायण तिवारी,नवनीत स्वामी,प्रेम सिंह ठाकुर,रामचरण पाराशर,राणाप्रताप सिंह,मनीष भारद्वाज, राममिलन उपाध्याय,उमेश पाठक,राकेश अहिरवार,गणेश राम तिवारी,अरविन्द प्रताप सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।