अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त करके द्वितीय परीक्षा की एक्स्ट्रा क्लास कैसे चलाएंगे

Updesh Awasthee
Extra Classes Without Guest Teachers
भोपाल समाचार, 24 अप्रैल 2026
: लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल अपने आप में एक अजूबा संस्थान है। संचालक केके द्विवेदी ने पहले अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दिए जाने का आदेश जारी किया था और अब उन्होंने ही आदेशित किया है कि कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षा द्वितीय अवसर के लिए एक्स्ट्रा क्लास का संचालन किया जाए। सवाल तो बनता है कि जब स्कूल में अतिथि शिक्षक ही नहीं रहेंगे तो फिर एक्स्ट्रा क्लास कैसे चलाएंगे। समाचार के सबसे अंत में हम इस समाचार के संदर्भ में महत्वपूर्ण और मूल्यवान कमेंट को लगातार अपडेट करते रहेंगे। हम उन कमेंट्स को शामिल करेंगे जो भोपाल समाचार के X हैंडल, फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर दर्ज किए जाएंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल का अजीबोगरीब आदेश

संचालक श्री द्विवेदी ने 23 अप्रैल 2026 को यह आदेश जारी किया है। इसमें लिखा है कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल की द्वितीय अवसर की परीक्षा दिनांक 07.05.2026 से प्रारंभ हो रहीं हैं। शिक्षा सत्र 2026-27 की कक्षाओं का संचालन 1 अप्रैल से किया जा रहा है, अतः जो विद्यार्थी द्वितीय अवसर की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं उनकी द्वितीय अवसर की परीक्षा की तैयारी हेतु अप्रैल माह से ही कक्षाएँ संचालित की जाएँ तथा 1 मई से ग्रीष्माकालीन अवकाश प्रारंभ हो रहा है, अतः द्वितीय अवसर परीक्षा में बैठने वाले समस्त विद्यार्थियों हेतु 1 मई 2026 से परीक्षा समाप्ति तक विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाए तथा विद्यार्थियों को भी इस बावत् सूचित किया जाए।

After Ending Guest Teachers’ Services, How Will Extra Classes for Second Exam Be Managed?

यह आदेश अपने आप में विवादित है। आदेश 23 अप्रैल को जारी किया गया है और कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा के द्वितीय अवसर के लिए अप्रैल के महीने से ही विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाए। आदेश में यह भी स्पष्ट है कि 1 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ हो रहे हैं। इसके बावजूद विशेष कक्षाओं के संचालन का आदेश दिया गया है। इस आदेश के साथ ना तो अतिथि शिक्षकों की सेवाओं को कंटिन्यू करने का आदेश दिया गया है और ना ही यह व्यवस्था बताई गई है कि, जब शिक्षक नहीं होंगे तो विशेष कक्षाओं का संचालन कैसे करेंगे। 

ऐसा लग रहा है जैसे श्री द्विवेदी आजकल ट्रंपचचा को फॉलो कर रहे हैं। उनको खुद पता नहीं होता कि पिछली बार उन्होंने क्या कहा था।

इंर्पोटेंट एंड वैल्युएबल कमेंट्स

फेसबुक पर श्री आनंद मिश्रा ने पूछा है कि, परमानेंट शिक्षकों की भी तो 1 मई से छुट्टियां घोषित हैं, क्या उनको अर्जित अवकाश दिया जाएगा क्लास लेने पर.??

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!