भोपाल, 24 अप्रैल 2026: वैसे रीवा नगर निगम में इस तरह की भाषा का उपयोग कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब वीडियो वायरल हो जाए तो सवाल उठाते हैं। महापौर अजय मिश्रा बाबा का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह नगर निगम के एक रिश्वतखोर अधिकारी को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कह दिया कि, आ जाओ, तुमको इसी नाली में घुसेड़ दें। इस मामले में एक बात तो स्पष्ट है किअधिकारी भ्रष्ट है, लेकिन सवाल यह है कि क्या केवल अधिकारी ही भ्रष्ट है।
दरअसल, रीवा शहर के वार्ड नंबर 16 आजाद नगर में सीवर प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। यह 182 करोड़ का प्रोजेक्ट है। वार्ड के लोगों ने शिकायत की है कि, ट्यूबवेल से जो पानी घरों में सप्लाई हो रहा है, वह देखने में गंदा और बदबू भी आ रही है। इंदौर का भागीरथपुरा कांड रीवा के लोग भी नहीं भूले हैं। उनका कहना है कि सीवर लाइन, ट्यूबवेल के पानी की लाइन में जाकर जुड़ गई है। या फिर सीवर लाइन लीक हो रही है और सीवेज का पानी ट्यूबवेल की पाइपलाइन में जाकर घुस रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि दूषित पानी पीने के कारण कई लोगों की तबीयत खराब हो चुकी है और 20 से अधिक लोग अस्पताल में चेकअप करा चुके हैं।
यह मामला जब काफी बढ़ गया तो महापौर अजय मिश्रा बाबा ने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने सीवर लाइन को बंद करवाया। इसके बाद पूरी लाइन चेक की और वार्ड में गंदगी आदि की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान नहीं पाया गया कि बीकानेर वाले का सीवेज वाटर सप्लाई की पाइपलाइन तक जा रहा है। इसी बात को लेकर बाबा ने पूरा गुस्सा संबंधित नगर निगम अधिकारी पर निकाल दिया। वीडियो में वह साफ सुनाई दे रहे हैं कि, बीकानेर वाले पर फाइन लगाओ और "दलाली करते हो" वाक्य का उपयोग भी उन्होंने बीकानेर वाले के लिए ही किया है।
यह अभी अनुसंधान का विषय है कि बाबा को गुस्सा क्यों आया। बीकानेर वाले के सीवेज के कारण या सीवर पाइपलाइन प्रोजेक्ट के रुक जाने के कारण।
Note: इस वीडियो में हमने दोनों अपशब्दों को एडिट कर दिया है, सोशल मीडिया पर अनकट वीडियो अपलोड किया गया है।

.webp)