हाथ में जादूगरनी का कटा हुआ सिर और कुल्हाड़ी लेकर थाने जा पहुंचा हत्यारा

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के पांड गांव में एक व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला का नरमुंड लेकर 7 किलोमीटर दूर पुलिस थाने खुद ही पैदल चलकर पहुंच गया।

आरोपी एक हाथ में कुल्हाड़ी और एक हाथ में महिला का नरमुंड लेकर चलता रहा। पांडा गांव में हरि शंक ने 62 साल की महिला की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी कि उसने से महुआ के पेड़ की लकड़ी तोड़ ली थी।

महिला की हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस को समर्पण करने के लिए कुल्हाड़ी और नरमुंड लेकर पुलिस थाने तक पैदल ही चला गया।

प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि रास्ते में कुछ महिलाएं आरोपी को नरमुंड के साथ चलते देख बेहोश हो गईं। इसके बाद लोगों ने पुलिस में शिकायत की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका मृतक महिला के साथ झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी।

आरोपी ने महिला पर जादू-टोना का आरोप लगाया और कहा कि अगर वह महिला की हत्या नहीं करता तो वह उसकी हत्या कर देती।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी मानसिक तौर पर ठीक व्यवहार कर रहा था लेकिन उसे अपने अपराध का कोई पश्चाताप या दुख नहीं था। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!