भोपाल, 4 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में रिजल्ट घोषित हो जाने के बाद रिक्त पदों में वृद्धि की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन को आज कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके समर्थन दे दिया। वहीं दूसरी और दिग्विजय सिंह के काउंटर में जीतू पटवारी भी आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती पद वृद्धि आंदोलन में भी भेदभाव दिखाई दे रहा है। एक तरफ वर्ग दो और तीन के अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ वर्ग एक के अभ्यर्थी अलग से टेंट लगाकर आंदोलन पर बैठे हुए हैं। मतलब अभ्यर्थियों के बीच में ही एकता नहीं है। वर्ग एक के अभ्यर्थियों ने श्री दिग्विजय सिंह को अपना नेता घोषित कर दिया है। वर्ग 2 और 3 के अभ्यर्थी भी श्री दिग्विजय सिंह को ही अपना तारणहार मान रहे थे लेकिन आज कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया। इसके साथ ही एक और खबर आई है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, वर्ग 2 और 3 के अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। मतलब वर्ग एक के साथ श्री दिग्विजय सिंह के काउंटर में वर्ग दो और तीन के साथ श्री जीतू पटवारी मैदान में उतर रहे हैं।
अभिजीत दीपके किस स्टेटमेंट में जय भीम का क्या मतलब है?
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने शिक्षक भर्ती आंदोलन को समर्थन के लिए जो बयान फेसबुक पर पोस्ट किया, इसकी शुरुआत "जय भीम" से की। मध्य प्रदेश में सामान्य तौर पर "जय भीम" अनुसूचित जाति वर्ग का, "जय जोहार" अनुसूचित जनजाति वर्ग का और "जय श्री राम" हिंदुत्व का नारा माना जाता है। यह आंदोलन किसी जाति या संप्रदाय का नहीं है। फिर सवाल उठता है कि, अभिजीत दीपके किस स्टेटमेंट में जय भीम का क्या मतलब है?

