भोपाल समाचार, 4 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे नियमित सरकारी शिक्षकों के लिए आयोजित पात्रता परीक्षा की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। परीक्षा का आयोजन के लिए अधिकृत एजेंसी, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आज इसकी आधिकारिक सूचना जारी की गई।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(1) के तहत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के शिक्षकों को, निर्धारित न्यूनतम योग्यता के साथ NCTE की गाइडलाइन के अनुसार आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इस कानून के तहत जो भी व्यक्ति पात्रता परीक्षा पास नहीं है, उसे सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद से मुक्त किया जाना था। सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत सरकारी शिक्षकों को पात्रता परीक्षा पास करने के लिए राहत दी है। इसी के तहत अन्य राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश में भी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
परीक्षा के आयोजन के लिए कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश को नोडल एजेंसी बनाया गया है। MPESB द्वारा परीक्षा हेतु अधिसूचना जारी की जा चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की लिंक 21 अगस्त को एक्टिवेट हो गई थी और लास्ट डेट 4 सितंबर 2026 थी। मध्य प्रदेश में शिक्षकों के संगठनों द्वारा ऐलान किया गया कि जब तक मामले का निपटारा नहीं हो जाता है तब तक पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन नहीं करेंगे। इसके चलते ज्यादातर शिक्षकों ने आवेदन नहीं किया। हालांकि पात्रता परीक्षा पास न करने की स्थिति में, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, शिक्षकों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। जिससे उनकी सेवाएं समाप्त हो जाएगी और ऐसी स्थिति में हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी सेवाओं को बहस भी नहीं किया जाएगा।
लेकिन भ्रमित भीड़ को समझाना सरकार की जिम्मेदारी होती है। इसलिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 18 सितंबर 2026 कर दी गई है। यहां क्लिक करके परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा जारी की गई अधिसूचना की पीडीएफ फाइल भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल https://t.me/bhopalsamachar1 पर अपलोड कर दी गई है। तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं।

