मंत्री विजय शाह के खिलाफ क्रिमिनल केस के लिए नेता प्रतिपक्ष राज्यपाल से मिले

Updesh Awasthee
भोपाल, 1 सितंबर 2026:
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन के प्रस्ताव पर पुनर्विचार एवं उचित कार्रवाई की मांग को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी, विधायकद्वय श्री आरिफ मसूद जी एवं श्री सुरेश राजे जी ने माननीय राज्यपाल महोदय से मुलाकात की। 

कांग्रेस की स्पष्ट मांग है :
दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा के शासन में देश की वीर बेटी और भारतीय सेना का अपमान करने वालों को संरक्षण क्यों ?
कर्नल सोफिया कुरैशी जी का अपमान सिर्फ एक महिला का नहीं, बल्कि भारतीय सेना, नारी सम्मान और पूरे देश का अपमान है।
देश के गौरव का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण नहीं, कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए। 

मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने कहा कि, अपनी छवि बचाने के लिए अब भाजपा माननीय राज्यपाल का सहारा ले रही है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली भाजपा, देश की वीर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले अपने बड़बोले मंत्री को बचाने में पूरी ताकत लगा रही है। यह केवल एक महिला का नहीं, बल्कि भारतीय सेना, नारी सम्मान और देश के गौरव का अपमान है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!