भोपाल सीलिंग की कार्रवाई के खिलाफ कोलार बंद सफल

Updesh Awasthee
भोपाल, 2 सितंबर 2026:
कोलार व्यापारी महासंघ के आह्वान पर आज कोलार क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को स्वैच्छिक एवं शांतिपूर्ण रूप से बंद रखा गया। सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन में सहभागिता की और व्यापारी एकता का मजबूत संदेश दिया। 

व्यापारी सर्वधर्म पुल पर एकत्रित हुए, जहां से मृतप्राय होते व्यापार की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर डी-मार्ट चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लगभग 3500 व्यापारियों ने एकजुट होकर अपने व्यापार, परिवार एवं रोजगार को बचाने की आवाज बुलंद की। कोलार व्यापारी महासंघ की प्रमुख मांग है कि सीलिंग की कार्रवाई पर तत्काल विराम लगाया जाए तथा शीघ्र मास्टर प्लान लागू किया जाए अथवा मिक्स्ड लैंड यूज की व्यवस्था की जाए, जिससे कोलार के व्यापारियों का व्यापार और रोजगार सुरक्षित रह सके। 

कोलार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष श्री Sunil Singh, संयोजक श्री Harish Yadav, सचिव श्री Sandeep Shrivastava सहित महासंघ के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के व्यापारियों ने इस आंदोलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कजलीखेड़ा, आईबीडी, गेहूंखेड़ा, ललिता नगर, विनीत कुंज, दानिश कुंज, बीमाकुंज, मंदाकिनी, महाबली नगर, अमरनाथ कॉलोनी, सर्वधर्म ए, बी एवं सी सेक्टर से लेकर चूनाभट्टी तक के व्यापारियों ने इस शांतिपूर्ण बंद में सहभागिता की।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!