श्रमोदय विद्यालय भोपाल: पैरंट्स ने प्राचार्य को सामने बिठाकर 5 घंटे तक खरी खोटी सुनाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 सितंबर 2026:
श्रमोदय विद्यालय भोपाल में दिनांक 7 सितंबर 2026 को पैरेंट्स ने धावा बोल दिया। स्कूल की बिगड़ी व्यवस्थाओं पर बात करने पहुंचे पैरेंट्स को अपनी बात रखने लगभग 5 घंटे का समय लग गया। गुस्साए हुए पैरेंट्स ने हॉस्टलो की बदहाली को लेकर चर्चा की। बच्चों के लिए दिए जाने वाली राशि मदवार का विवरण भी मांगा, और लगभग 10 से 12 करोड़ प्रति वर्ष आने वाली राशी का लाभ बच्चों तक क्यों नहीं पहुंच रहा है इस पर भी बात की। 

45 दिनों का अल्टीमेटम देकर पेरेंट्स वापस गए हैं कि डेढ़ महीने में व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च करेंगे। यहां ये भी देखा गया कि उप प्राचार्य के बोलते समय प्राचार्य रत्ना दुबे ने माइक छीन लिया, क्योंकि उप प्राचार्य पैरेंट्स को सही जानकारी देने लगी। इसी बात पर पेरेंट्स ने भी इसका विरोध किया और माइक हैंडओवर कराया। ये घटना ऐसी लगी कि वहां पर प्राचार्य केवल अपना ही पक्ष रखने का दबाव बना रही हैं यानी वास्तविकता को बारीकी से जानने की आवश्यकता है। 

कटीजेनसी फंड को लेकर भी बात हुई कि प्रतिमाह मिलने वाला पचास हजार की राशी बच्चों के आवश्यक कार्य को छोड़कर कहां उपयोग की जा रही है। जो प्राचार्य अपने हैंड से बिना किसी की अनुमति के खर्च करता है। बताया जा रहा है कि पेरेंट्स ने छात्रावास की समस्याओं को लेकर एक ग्रुप भी बनाया है जिसमें लगभग 600 से 700 पैरेंट्स जुड़े हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!