भोपाल शहर के 50 इलाकों में पानी नहीं आएगा, 40 में बिजली बंद रहेगी, सड़क पहले से ही खराब है

Updesh Awasthee
भोपाल, 1 सितंबर 2026
: सारी कायनात, मतलब प्रशासन के सारे विभाग मिलकर भोपाल के लोगों को परेशान कर रहे हैं। बुधवार 2 अगस्त 2026 को शहर के 50 इलाकों में वाटर सप्लाई नहीं होगा। बिजली कंपनी वाले हर रोज कटौती करते हैं। बुधवार को 40 इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सड़कें तो पहले से ही खराब है। 

भोपाल शहर के इन इलाकों में बुधवार 2 सितंबर को वाटर सप्लाई नहीं होगा

नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोलार जलप्रदाय परियोजना के अंतर्गत शुद्ध जल पंपगृह में बटरफ्लाई वॉल्व बदलने और बिजली सब स्टेशन पर आवश्यक संधारण कार्य बुधवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। वाल्व बदलने व सबस्टेशन में आवश्यक संधारण कार्य के कारण कोलार परियोजना से संबंधित क्षेत्रों में 02 सितम्बर 2026 को जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। बरखेड़ीकलां, डीआरपी लाइन, नया शबरी नगर, नया बसेरा, एजी कॉलोनी, राजीव नगर बस्ती, पंपापुर, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, ई-6 अरेरा कॉलोनी, जनता क्वार्टर, बैंक कॉलोनी, नुपूरकुंज, पारस सिटी, ई-7 अरेरा कॉलोनी, एमआईजी एलआईजी वार्ड 49 मल्टी, अंसल प्रधान, दानापानी, फॉरर्च्यून शालीमार, आरिफ नगर, 6 गलियां। 

छोटी मस्जिद के पास वाली गलियां, निशातपुरा, न्यू आरिफ नगर, नूजहत आफजा, रेशम केंद्र, राम मंदिर एरिया, हमीदिया रोड, छावनी, पटेल नगर, संगम टॉकीज, गुरुबख्श की तलैया, बाल विहार, मेडिकल स्ट्रीट, खजूर वाली गली, शांति नगर, इब्राहिमगंज, कबाड़खाना, पंजुमल चौकसे नगर, रंभा नगर, अली अजीज की मस्जिद, काजी कैम्प रोड, इब्राहिमपुरा।

मारवाड़ी रोड, कोतवाली रोड, इलेक्ट्रिॉनिक मार्केट, मंगलवारा, इतवारा, आजाद मार्केट, इस्लामपुरा, कंजरपुरा, तलैया थाना बुधवारा, वहीदिया स्कूल, पठार वाली गली, नूर महल रोड, बढ़ाईपुरा, बलाईपुरा, अमर बस्ती, पायगा, चौकी इमामबाड़ा, हवा महल रोड, शास्त्री नगर, 228 क्वार्टर न्यू और ओल्ड, सुनहरी बाग, 12 दफ्तर झुग्गी बस्ती, न्यू एमएलए क्वार्टर एवं आसपास के इलाके।

भोपाल शहर के इन इलाकों में बुधवार 2 सितंबर को इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई नहीं होगी

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक भोपाल टॉकीज चौराहा, नूरमहल रोड, अशोका कॉलोनी एवं आसपास।
सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक अमृत होम्स कॉलोनी एवं आसपास।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मालवीय नगर, जीवन सागर अपॉर्टमेंट, काशी कॉम्पलेक्स, आंचल टॉवर एवं आसपास के इलाके।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सुहागपुर, फैथकलां, सुभालय सुहागा, पिपलिया केशो, गुरारी घाट, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत, आस्ट्रिया कॉलोनी, सेज ग्रीन एवं आसपास के इलाके।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक फिरदोस नगर, शीतला नगर, निशातपुरा, श्री नगर, सरदार नगर, नारियलखेड़ा, पीर गेट चौराहा, नक्कार खाना, इमामी गेट, नया बसेरा, एकता मार्केट, आईआईएमएम कॉलोनी, प्रगति परिसर, शास्त्री नगर, अपेक्स बैंक, जीवन विहार, इनकम टैक्स कॉलोनी, सोनिया गांधी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!