भोपाल, 11 जून 2026: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने ऐलान किया है कि, मीनाक्षी नटराजन मामले में मध्य प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के विधायक राष्ट्रपति महोदय से न्याय मांगने के लिए जाएंगे। इधर मध्य प्रदेश में, सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, भाजपा के कार्यालयों का घेराव करेंगे।
MP Congress MLAs to Seek Justice from President, Party Workers Plan Protest at BJP Office
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने पत्रकारों को दिए बयान में कहा कि जिस तरीके से लोकतंत्र का हत्या हुई। पहले वोट चोरी होती थी अब सीट के साथ डाका डाला गया। सर्वविदित है मध्य प्रदेश कलंकित हुआ। नरेंद्र मोदी जी ने निर्देश दिए आदरणीय मोहन यादव जी को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष को और पूरे अपराध में पूरी पार्टी संलग्न हुई। जैसे प्रत्याशी चयन में अंतिम समय पर सर्वसम्मति से दिल्ली की सहमति से मंथन और विचार करके प्रत्याशी बनाया गया।
उसी प्रत्याशी को सत्ता का चीरहरण करके जिताने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी जैसा कि आप सबको सर्वविदित है। चुनाव आयोग में केंद्रीय स्तर पर गई है। अभी उसके बाद कोर्ट भी सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी। पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय ले लिया है कि हम पूरे प्रदेश में जनजागरण करेंगे। हर गांव में हर घर में इस अपराध के लिए भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा बेनकाब करेंगे। इसके लिए जिलों के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय घेरे जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। साथ ही साथ पूरे प्रदेश के ब्लॉक स्तर पर अभी पुतले जलाए जाएंगे और इस जनजागरण में सबसे बड़ी भूमिका हमारी ग्राम पंचायत कांग्रेस और वार्ड कांग्रेस कमेटी को दी जाएगी।
इस बीच सारे विधायक शुक्रवार के दिन हम दिल्ली जाएंगे राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति के सामने 62 के 62 विधायक इस बात की गुहार लगाएंगे कि हम एक विधायक नहीं है। पूरे ढाई लाख तीन लाख वोट का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे वोट के अधिकार की जो दुरुपयोग किया, उसके साथ जो बलात्कार किया, उसके लिए राष्ट्रपति से न्याय मांगेंगे। साथ ही साथ आने वाले समय में और भी कार्यक्रम जारी करेंगे।
मैं प्रदेश वासियों से आग्रह करता हूं। भ्रष्टाचार का कैंसर मध्य प्रदेश की जड़ों में घुस गया है। जिस तरीके से उसका सरगना, उसका मुखिया मोहन यादव बना है उनकी सरकार बनी है अलीबाबा, अलीबाबा 40 चोर हुए हैं। इसका असर आपके घर पर आ रहा है। कृपया करके लोकतंत्र की लूट यह वोट की चोरी आपके घर पर असर कर रही है। आप सबसे प्रदेश वासियों से आग्रह है।
इसमें बढ़-चढ़कर सोशल मीडिया से बढ़-चढ़कर मोहल्लों में और गली में बातें करके माउथ पब्लिसिटी करके सार्वजनिक रूप से इसके बयानबाजी करके और कांग्रेस को साथ देकर मीडिया के साथियों और प्रदेश की जनता इस चोरी में जनता पार्टी के चेहरे को बेनकाब करने में हमारा सहयोग करें, धन्यवाद।

.webp)