भोपाल, 22 जून 2026: शहर की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने ईरानी गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह चारों भोपाल शहर में मोबाइल लूटने वाले गिरोह के सदस्य हैं। अभी इनका गैंगस्टर और एक और सदस्य फरार हैं। यह लोग लगभग हर रोज भोपाल शहर में मोबाइल लूटने का काम कर रहे हैं। हालांकि इस गिरफ्तारी से गैंग खत्म नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिलेगी।
साहिल, समीर, फैजान और तालिब गिरफ्तार, सबदर ईरानी और शाहरुख फरार
पुलिस ने गैंग के आरोपी साहिल खान, फैजान पठान, समीर अंसारी और तालिब खान को गिरफ्तार किया है। गैंग के मास्टरमाइंड सबदर ईरानी और उसका साथी शाहरुख अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस टीमें दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह अपने किसी भी ठिकाने पर नहीं मिले हैं।
मोबाइल छीन नहीं पाए तो चाकू उड़ा कर लूट लेतेथे
आरोपियों से पुलिस ने लूटे गए 22 मोबाइल फोन, 4 स्पोर्ट्स बाइक और एक छुरी बरामद की है। जब्त माल की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई जा रही। आरोपी मोबाइल नहीं छोड़ने पर चाकू अड़ाकर लूट करते थे।
सिर्फ 3 घंटे सक्रिय रहते थे
पुलिस के अनुसार, वारदात के लिए आरोपी केटीएम और पल्सर जैसी स्पोर्ट्स बाइक का इस्तेमाल करते थे। बाइक की नंबर प्लेट बदलकर पुलिस को चकमा देते थे। आरोपी शाम 7 से रात 10 बजे के बीच हाथ में मोबाइल लेकर चलने वालों को निशाना बनाते थे। इसके बाद गायब हो जाते थे। सामान्य तौर पर यह ऐसा समय होता है जब सभ्य परिवारों के लोग खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकलते हैं अथवा स्टूडेंट्स सड़क पर पैदल चलते हुए आसानी से मिल जाते हैं। इन लोगों के पास महंगे मोबाइल होते हैं इसलिए ऐसे ही लोगों को टारगेट बनाते थे।
गैंग के सदस्यों में इलाके बंटे हुए हैं
ईरानी गैंग ने पूरे भोपाल शहर को अपने सदस्यों के बीच में बांट दिया है। प्रत्येक टीम में दो सदस्य होते हैं। कोई भी टीम किसी दूसरे इलाके में वारदात नहीं करती। अयोध्या नगर पुलिस ने दो टीमों को पकड़ा है। उनके हिस्से में भोपाल की छह इलाके थे। जिनमें अयोध्यानगर, पिपलानी, गोविंदपुरा, हबीबगंज, बागसेवनिया और टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र शामिल हैं। भोपाल शहर में, पुलिस कमिश्नर के अंतर्गत टोटल 38 थाने हैं। मतलब ईरानी गैंग में 50 से अधिक सदस्य हैं। गैंग लीडर के अलावा कुछ लोग रिप्लेसमेंट और कुछ लोग लुटेरे मोबाइल फोन को ठिकाने लगाने का काम भी करते होंगे। अभी सिर्फ चार पकड़े गए हैं।
— Adhiraj Awasthi (@AdhirajOnline) June 22, 2026

.webp)