भोपाल, 22 जून 2026: भोपाल से धनबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का रूट चेंज कर दिया गया है। बताया है कि, धनबाद मंडल में छिपोधर–बरवाडीह–मंगरा रेलखंड पर काम चल रहा है इसलिए भोपाल से धनबाद जाने वाली और धनबाद से भोपाल आने वाली ट्रेन का रूट बदल दिया गया है। यह ट्रेन गया होते हुए जाएगी। मतलब यदि आप भोपाल से गया जाना चाहते हैं, तो अब आपके पास एक विकल्प है।
Bhopal–Dhanbad–Bhopal Express Route Changed, Train to Run Via Gaya
1. गाड़ी संख्या 11632 धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस
यह ट्रेन 24 जून 2026 एवं 27 जून 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन धनबाद से चलकर निर्धारित मार्ग धनबाद–चंद्रपुरा–गोमिया–पतरातू–गढ़वा रोड–गढ़वा–सिंगरौली के स्थान पर धनबाद–गया–सोन नगर–सिंगरौली मार्ग से चलेगी।
2. गाड़ी संख्या 11631 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस
यह ट्रेन 22 जून, 25 जून एवं 26 जून 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन भोपाल से चलकर निर्धारित मार्ग सिंगरौली–गढ़वा–गढ़वा रोड–पतरातू–चंद्रपुरा–धनबाद के स्थान पर सिंगरौली–सोन नगर–गया–धनबाद मार्ग से संचालित होगी।

.webp)