नई दिल्ली, 02 मई 2026: हो सकता है अब तक आ गया हो या फिर पक्का मानिए कि आपके मोबाइल पर एक अलर्ट आने वाला है, अचानक आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज फ्लैश होने लगेगा और अजीब सी बीप सुनाई देगी। दरअसल, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ आज शुभारंभ किया है। जिस प्रकार की परिस्थितियों में और जितनी तेजी के साथ यह परीक्षण किया गया है। लोगों के मन में यह प्रश्न उपस्थित हो जाएगी क्या भारत में युद्ध की तैयारी शुरू हो गई है?
Disaster and Emergency Alert System play video
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सुझाव एवं मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से विकसित ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक प्रणाली के माध्यम से आपदा, आपातकालीन स्थिति तथा जनसुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे नागरिकों के मोबाइल फोन पर त्वरित रूप से प्रेषित की जा सकेंगी।
इसी क्रम में आज देशभर में इस प्रणाली का सफल परीक्षण भी किया गया। परीक्षण के दौरान नागरिकों के मोबाइल फोन पर बीप ध्वनि के साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्रदर्शित हुआ। यह पहल भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं, गंभीर मौसम परिस्थितियों तथा अन्य आपात स्थितियों के दौरान त्वरित और प्रभावी सूचना प्रसारण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारत में युद्ध की तैयारी?
दरअसल, जिस तरह स्क्रीन पर अचानक मैसेज फ्लैश हुआ और एक अजीब सी डरावनी आवाज के साथ BEEP सुनाई दी, उसने कई लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा दिया। लोगों को लगा कि उनका मोबाइल हैक हो गया है, या फिर कोई और बड़ी परेशानी है। BEEP के बाद वॉइस मैसेज भी मिला परंतु तब तक लोगों का ब्लड प्रेशर हाई हो चुका था। इस सब को देखने के बाद एक बात स्पष्ट है कि जो कुछ भी हुआ बहुत तेजी से किया गया है। सरकार का कहना है कि यह एक परीक्षण है लेकिन प्रशिक्षण में जिन उपभोक्ताओं को शामिल किया गया, उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई थी। भारत में गर्मी का मौसम चल रहा है और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। ऐसी स्थिति में इस प्रकार का अचानक परीक्षण करना, लोगों के मन में यह विश्वास पैदा करता है कि भारत में युद्ध की तैयारी शुरू हो गई है।

.webp)