BHOPAL से शिर्डी मुंबई, आगरा अलीगढ़ बरेली के लिए दो ट्रेनों में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 मई 2026:
महंगाई बढ़ने के बाद एक बार फिर रेलवे में स्लीपर कोच की डिमांड बढ़ती जा रही है। इसी के चलते ट्रेन नंबर 14313-14 और 14319-20 में 3-3 स्लीपर कोच की संख्या बढ़ा दी गई है। मतलब प्रत्येक ट्रेन में 210 यात्रियों को स्लीपर कोच में कंफर्म रिजर्वेशन मिल जाएगा। यह दोनों ट्रेन है भोपाल से निकलते हैं और इधर शिर्डी मुंबई तक उधर आगरा अलीगढ़ बरेली तक यात्रा की जा सकती है। 

अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा निर्धारित तिथियों से प्रभावी होगी :-
1. गाड़ी संख्या 14313 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में 30 मई 2026 से। 
2. गाड़ी संख्या 14314 लोकमान्य तिलक- बरेली एक्सप्रेस में 01 जून 2026 से।
3. गाड़ी संख्या 14319 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस में 03 जून 2026 से।
4.  गाड़ी संख्या 14320 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस में 04 जून 2026 से।

कोच संरचना - अब उक्त दोनों एक्सप्रेस गाड़ियाँ निर्धारित तिथि से 04 सामान्य कोच, 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, 01 जनरेटर कार एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे। 

इस स्थायी कोच वृद्धि का उद्देश्य यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित सीटों की सुविधा उपलब्ध कराना एवं यात्रा को अधिक आरामदायक बनाना है। इससे यात्रियों की प्रतीक्षा सूची में कमी आने के साथ-साथ बेहतर भीड़ प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन के कोच संयोजन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत पूछताछ केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!