VIDEO वायरल होने के बाद महिला तहसीलदार का बीपी बढ़ा, अस्पताल में भर्ती

Updesh Awasthee
श्योपुर, 29 मई 2026:
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में मंगलवार को जनसुनवाई का वीडियो वायरल होने के बाद से हटाई गई महिला तहसीलदार की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनका अस्पताल में दाखिल किया गया है। डॉक्टर का कहना है कि उनका बीपी बहुत बढ़ गया है। इधर कर्मचारी संघ और ब्राह्मण समाज उनके समर्थन में आ गया है। अस्पताल में महिला तहसीलदार का इलाज चल रहा है। 

Woman Tehsildar Hospitalised After BP Rises Following Viral Video

दरअसल, मंगलवार को श्योपुर कलेक्टर कार्यालय में देवेंद्र गोयल नाम के एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। देवेंद्र गोयल ने जब जहर खाया और वह जमीन पर पड़ा हुआ था, तब मौके पर महिला तहसीलदार मनीष मिश्रा पहुंची थी। उन्होंने देवेंद्र से परेशानी का कारण पूछा। देवेंद्र ने किसी अधिकारी का नाम बताया। तहसीलदार मनीष मिश्रा को प्रकरण की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने वहीं पर खड़े होकर अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की। यह सब कुछ एक वीडियो में रिकॉर्ड हो गया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

तहसीलदार मनीषा मिश्रा खतरे के बाहर

इस घटना के बाद सोशल मीडिया और विभिन्न संगठनों ने तहसीलदार मनीषा मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। बढ़ते विवाद के चलते कलेक्टर ने उन्हें पद से हटा दिया था। सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल कि तहसीलदार का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। डॉक्टरों कि निगरानी में उनका इलाज चल रहा है, उन्हें उपचार लेने कि सलाह दी गई है।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला तहसीलदार के समर्थन में

सर्व ब्राह्मण महासभा तहसीलदार मनीषा मिश्रा के समर्थन में सामने आई है। महासभा के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, महामंत्री कृष्णकांत उपाध्याय और कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर देवेंद्र गोयल की मौत के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि तहसीलदार को इस मामले में गलत तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!