इंदौर, 29 मई 2026: द इंटनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के एक स्टूडेंट के पैरेंट द्वारा की गई शिकायत की जांच कर रहे नोडल ऑफिसर एवं सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य, आरोपी प्राइवेट स्कूल संचालक से ₹10000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए। यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई।
The International Convent School संचालक की शिकायत पर हुई कार्रवाई
आवेदक श्री रवि जायसवाल, द इंटनेशनल कॉन्वेंट स्कूल संचालक, निवासी इदरिस नगर इंदौर द्वारा शिकायत की गई थी कि, आर के चेलानी (राजकुमार चेलानी), प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल एवं नोडल अधिकारी, रिश्वत की मांग कर रहे हैं। श्री रवि जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक विपुस्था लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय के समक्ष आवेदन किया कि श्री राजकुमार चलानी संकुल प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक 1 संयोगितागंज जिला इंदौर द्वारा आवेदक के स्कूल की शिकायत पालक द्वारा की जाने पर, उक्त शिकायत का निराकरण करने के एवज में 10,000/- रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।
Principal Rajkumar Chalani Caught Red-Handed Accepting a Bribe
आवेदक की शिकायत पर सत्यापन कराया गया तो शिकायत सही पाई गई है। अनावेदक द्वारा आवेदक से आज दिनांक 29/05/2026 को शेष राशि में से 10,000/- रुपए देना तय हुआ। ट्रैप दल गठित कर रवाना किया गया। आरोपी ने रिश्वत राशि लेने आवेदक को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक 1 संयोगितागंज जिला इंदौर पर बुलाया। यहां पर लोकायुक्त का ट्रैप दल तैनात हो गया। आवेदक से रिश्वत राशि 10,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये आरोपी श्री राजकुमार चलानी को रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रैपदल में इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक हेड कांस्टेबल श्री आशीष शुक्ला, आरक्षक श्री आदित्य भदौरिया, आरक्षक श्री कमलेश परिहार, आरक्षक श्री पवन पटरियां, आरक्षक श्री कृष्णा अहिरवार, श्री शिवप्रकाश पराशर, एवं आरक्षक राकेश मिश्रा शामिल थे।
लोकायुक्त पुलिस इंदौर के ऑफिस का एड्रेस
कार्यालय :- पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर पता- मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007

.webp)