कलेक्टर मैडम, सरकारी पक्का भवन खाली है तो आंगनबाड़ी किराए के कमरे में क्यों चल रही है - Khula Khat

Updesh Awasthee
कलेक्टर महोदया
, जिला रतलाम मध्य प्रदेश। सविनय निवेदन है कि हम ग्राम खेड़ी ताल (जनपद पंचायत-आलोट) के समस्त जागरूक नागरिक इस आवेदन के माध्यम से आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि हमारे ग्राम खेड़ी ताल में आंगनवाडी केंद्र पिछले 15 वर्षों से कार्यकर्ता के निजी घर में संचालित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर, गांव का शासकीय स्कूल भवन वर्ष 2016 से बच्चों की संख्या कम होने के कारण पूरी तरह बंद और खाली पड़ा है। 

जब शासन का इतना बड़ा पक्का भवन खाली है, तो बच्चों के हक को मारकर आंगनवाड़ी को किसी के निजी घर में क्यों चलाया जा रहा है? ग्रामीणों की मांग है कि या तो इस खाली पड़े स्कूल भवन की तत्काल मरम्मत कराकर आंगनबाड़ी को यहाँ शिफ्ट किया जाए, या फिर स्कूल के पीछे जो खाली पड़ी सरकारी भूमि है, वहाँ आंगनवाड़ी का नया सरकारी भवन स्वीकृत कर बनाया जाए।

स्कूल परिसर के पास अवैध चद्दर का तबेला और सरकारी जमीन पर बेदखली के बाद दोबारा भैंसे बांधने का कार्य बेखौफ जारी है। वर्ष 2024 से स्वीकृत तार फेंसिंग सामग्री स्कूल में बंद पडी सड़ रही है। स्कूल के पीछे छुड़ाई गई भूमि पर तुरंत तार फेंसिंग कराई जाए और खाली पड़े भवन में आगनवाड़ी शिफ्ट करने या पीछे नया भवन बनाने के आदेश जारी किए जाएं।
पत्र लेखक: ग्राम खेड़ी ताल (जनपद -आलोट) के जागरूक नागरिक

अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com
Open Letter to Ratlam Collector: Why Is Anganwadi Running in a Rented Room Despite Vacant Government Building?

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!