MP Atithi Shikshak News - मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षक अब 6 दिन और धूप में घूमने के लिए मजबूर

Updesh Awasthee
भोपाल, 28 मई 2026
: शिक्षा विभाग का विशेष शोषित वर्ग अतिथि शिक्षक या कॉकरोच भी कह सकते हैं! मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। अनुभव प्रमाण पत्र और सत्यापन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों से सभी अतिथि शिक्षक परेशान हैं। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) से सत्यापन की तारीख बढ़ाने और पोर्टल की समस्याएं तुरंत दूर करने की मांग की थी।

अतिथि शिक्षक अब 2 जून 2026 तक कर सकेंगे सत्यापन

इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने आज अपने पोर्टल की कमियों को छुपाने के लिए अतिथि शिक्षकसत्यापन की डेट को 02 जून 2026 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है, उल्लेखनीय है कि अतिथि शिक्षकों की अन्य किसी मांगों की कोई सुनवाई नहीं होती परंतु चुकी यह खराबी उनके DPI के पोर्टल में है इस कारण इस समस्या का समाधान तारीख को आगे बढ़कर निकाल दिया गया।

पत्र क्रमांक 585 दिनांक 27 May 2026 के अनुसार
उपरोक्त संदर्भित पत्रानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु आवेदकों द्वारा स्कोर कार्ड से संबंधित कार्यवाही दिनांक 28.05.2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये थे।उक्त परिपेक्ष्य में कतिपय आवेदकों द्वारा मांग की गई है, कि प्रोफाईल अपडेट एवं संकुल प्राचार्य से सत्यापन कार्य हेतु अवधि में वृद्धि की जाए। अतः आवेदक पंजीयन मे दर्ज जानकारी काअद्यतन एवं संकुल प्राचार्य हेतु सत्यापन की तिथि मे दिनांक 02.06.2026 तक की वृद्धि की जाती है।

अतिथि शिक्षकों के साथ हो रहा है संकुलों में दुर्व्यवहार

समिति ने आरोप लगाया कि दूरदराज से पहुंचे अतिथि शिक्षकों को कई संकुल केंद्रों पर परेशान किया जा रहा है। कुछ जगहों से दुर्व्यवहार और सहयोग नहीं मिलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। संगठन ने संकुल प्राचार्यों से अपील की है कि वे शिक्षकों की समस्याओं को समझें और मानवीय व्यवहार करें। प्रदेश सचिव रविकांत गुप्ता ने मांग की है कि अतिथि शिक्षकों की 01 जून 2026 से यथावत जॉइनिंग कराई जाए, ताकि स्कूलों में समय पर पढ़ाई शुरू हो सके और बच्चों का कोर्स प्रभावित न हो। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!