मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ने वाली है, स्कूल शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा

Updesh Awasthee
भोपाल, 28 मई 2026:
भीषण गर्मी के चलते मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने, अधिकारियों से इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। स्पष्ट किया गया है कि, मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश से पहले स्कूल नहीं खुलेंगे। जब तक बारिश शुरू नहीं हो जाएगी तब तक कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं होगा। मतलब गर्मी की छुट्टी गर्मी की अंत तक चलेगी। 

MP School Summer Holidays May Be Extended, Education Minister Asks Officials for Plan

समग्र शिक्षक संघ के श्री संजय तिवारी ने बताया कि, मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच स्कूली छात्रों और शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है, जिस पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने सकारात्मक कदम उठाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि, हाल ही में समग्र शिक्षक संघ सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों ने स्कूल शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर वर्तमान ग्रीष्म अवकाश की अवधि को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। शिक्षक संगठनों ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में बढ़ते तापमान (45 से 48 डिग्री सेल्सियस) पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन का कहना है कि ऐसी भीषण गर्मी में स्कूलों का संचालन करना न केवल असहज है, बल्कि यह बच्चों और शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकता है। समग्र शिक्षक संघ ने अपनी बात के समर्थन में राजस्थान सहित अन्य पड़ोसी राज्यों का उदाहरण दिया है, जहाँ बढ़ती गर्मी के मद्देनजर अवकाश की अवधि में बदलाव किए गए हैं। 

इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि वह मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में वृद्धि करने जा रहे हैं। शिक्षकों को 1 जून को स्कूल में ज्वाइन करना था लेकिन अब उनकी छुट्टी 15 जून तक रहेगी, और विद्यार्थियों को 15 जून को स्कूल आना था लेकिन अब 22 जून को स्कूल खुलेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!