भोपाल, 1 मई 2026: मध्य प्रदेश के ग्वालियर, रतलाम और मुरैना में 125 लोगों की फर्जी मौत हो गई है। विशेष पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) पंकज श्रीवास्तव द्वारा इसकी जानकारी दी गई। बताया है कि, यह प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन का रिजल्ट है। आने वाले दिनों में कोई नया खुलासा भी हो सकता है।
Gwalior, Ratlam, Morena: CID Uncovers Massive Scam of 125 Fake Death Certificates
Special Director General of Police, Criminal Investigation Department (CID) Pankaj Srivastava ने बताया कि, यह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हुआ घोटाला है। कई लोगों की जानकारी के बिना ही उनका बीमा हो गया, और कुछ समय बाद उनकी मृत्यु भी हो गई। उनका फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाया गया और इसके आधार पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलने वाली रकम हड़प ली गई। श्री पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह सब कुछ संगठित अपराधियों के एक गिरोह द्वारा किया जा रहा है। हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं ताकि इसमें शामिल अंतिम व्यक्ति तक को गिरफ्तार किया जा सके।
श्री पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इस ग्रहण का संबंध राजस्थान से हो सकता है। क्योंकि जिन लोगों का बीमा उनकी जानकारी के बिना हुआ और फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनकर योजना के तहत 2 लाख रुपए की धनराशि निकल गई। ज्यादातर विड्रोल राजस्थान में किसी एटीएम से हुए हैं या फिर राजस्थान के किसी बैंक अकाउंट में फंड ट्रांसफर किया गया है। इस पूरे खेल में बैंक के शामिल होने की संभावना है क्योंकि बैंक ने ही खाता खोला और बीमा किया। यह बैंक की जिम्मेदारी थी कि खाता खुलवाने के लिए जो आया है, उसका वेरिफिकेशन किया जाए।

